Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

मुख्यमंत्री ने 2436.49 करोड़ रुपए की लागत से 13400 किलोमीटर लिंक सड़कों के निर्माण को दी मंजूरी

Updated on Tuesday, October 15, 2024 17:49 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के लोगों की सुविधा के लिए आज एक बड़ा कदम उठाते हुए अधिकारियों को 2436.49 करोड़ रुपए की लागत से 13400 किलोमीटर लंबी लिंक सड़कों के निर्माण के निर्देश दिए हैं।

यहां एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लिंक सड़कें लोगों तक वस्तुओं और सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति के साथ-साथ उनके आने-जाने के लिए भी बहुत सहायक होंगी। उन्होंने कहा कि ये लिंक सड़कें राज्य के आर्थिक विकास को बढ़ावा देंगी और ग्रामीण निवासियों के लिए अत्यधिक लाभकारी होंगी। भगवंत सिंह मान ने इन सड़कों के निर्माण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि 6 साल गुजर जाने के बाद भी इनमें से कई सड़कों की अनदेखी की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर क्रमबद्ध करके बनाया जाना चाहिए ताकि लोगों को इसका पूरा लाभ मिल सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन सड़कों की आवश्यकता और प्राथमिकता के आधार पर निर्माण के लिए जमीनी स्तर पर सर्वेक्षण को सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और मंडी बोर्ड के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा कि इन सड़कों के निर्माण पर हर एक पैसा समझदारी से खर्च किया जाए।

ग्रामीण क्षेत्रों से संपर्क बढ़ाकर गांव वासियों की सुविधा के लिए उठाया गया यह महत्वपूर्ण कदम, इन लिंक सड़कों के निर्माण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का होगा उपयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्यभर में इन ग्रामीण लिंक सड़कों को चौड़ा, मजबूत और उन्नत करके सड़कों के बुनियादी ढांचे को नया रूप देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए इस सड़क नेटवर्क के महत्व को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। भगवंत सिंह मान ने पंजाब मंडी बोर्ड और लोक निर्माण विभाग को इस परियोजना को आवंटित करते समय इसकी उच्च गुणवत्ता के साथ-साथ आवंटित किए गए हर एक पैसे का सही ढंग से उपयोग सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य की ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' तकनीक का उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कदम ग्रामीण सड़कों पर उच्च गुणवत्ता वाले कार्यों को सुनिश्चित करने के साथ-साथ राज्य के मौजूदा संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग करेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस तकनीक से लोगों का पैसा बचेगा और साथ ही सड़कों के निर्माण कार्यों में क्रांति आएगी।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X