Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस ने राजस्थान आधारित सुभाष सोहू की हत्या की गुत्थी सुलझाई, गिरफ्तार किए गए हथियार सप्लायर ही निकले हत्यारे

Updated on Monday, October 14, 2024 20:01 PM IST

चंडीगढ़ | एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स  पंजाब ने एस.ए.एस. नगर पुलिस के साथ मिलकर किए गए एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान सुभाष उर्फ सोहू के दिन-दहाड़े हुए सनसनीखेज हत्या मामले में राजस्थान आधारित हथियार सप्लायर को गिरफ्तार कर इस गुत्थी को सुलझा लिया है। ज्ञात रहे कि इस साल 8 अक्टूबर को जोधपुर के संगरिया में दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा  सिर में पांच गोलियां मारकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। यह जानकारी आज पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

उन्होंने कहा कि यह सफलता राजस्थान के जिला बलोतरा के रहने वाले तीन हथियार सप्लायरों भानु सिसोदिया, मोहम्मद आसिफ और अनिल कुमार की गिरफ्तारी से संबंधित बारीकी से की गई जांच और उनके पिछले संपर्कों की गहन छानबीन के बाद मिली है।

एजीटीएफ पंजाब और एसएएस नगर पुलिस ने शुक्रवार को डेराबस्सी में हथियारों की खेप की सप्लाई करने जा रहे राजस्थान आधारित तीन हथियार सप्लायरों को किया था गिरफ्तार

ज्ञात रहे कि उक्त हथियार सप्लायरों को आरोपी नवजोत सिंह उर्फ जोता सहित शुक्रवार को एजीटीएफ और एसएएस नगर पुलिस की टीमों द्वारा उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे डेराबस्सी में उसे दो पिस्तौल और आठ जिंदा कारतूसों की खेप सप्लाई करने जा रहे थे। आरोपी नवजोत उर्फ जोता विदेश स्थित हैंडलर पवितर (यूएसए) और मनजिंदर (फ्रांस) का मुख्य संचालक है और उस पर 21 से अधिक जघन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी चार आरोपी इस समय थाने डेराबस्सी में पुलिस रिमांड पर हैं और इस मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि मास्टरमाइंड भानु सिसोदिया ने फरवरी 2024 में अपने साथी अनिल लेगा की हत्या का बदला लेने के लिए हत्या की योजना बनाने का खुलासा किया है । उन्होंने आगे बताया कि आरोपी मोहम्मद आसिफ और अनिल कुमार ने इस अपराध को अंजाम देने में मुख्य भूमिका निभाई।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में और पूछताछ की जा रही है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की उम्मीद है। प्रारंभिक जांच के बारे में अधिक जानकारी साझा करते हुए एसएसपी दीपक पारीक ने बताया कि राजस्थान के तीनों आरोपियों ने खुलासा किया है कि उन्होंने नवजोत सिंह जोता के साथ अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियारों के बदले 1 लाख रुपये या पंजाब में उनके लिए सुरक्षित ठिकाने उपलब्ध कराने का सौदा किया था। उन्होंने बताया कि ये हथियार उन्होंने मध्य प्रदेश से खरीदे थे।

उन्होंने आगे बताया कि इस हत्या को अंजाम देने में कुछ और व्यक्तियों की भूमिका सामने आ रही है और इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए राजस्थान पुलिस के साथ समन्वय किया जा रहा है। इस संबंध में एफआईआर नंबर 313 के तहत थाना डेराबस्सी में आर्म्स एक्ट की धारा 25(6) और 25(7) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X