Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब में धान की खरीद के कारण किसानों को हो रही परेशानी एवं नुकसान के लिए पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार जिम्मेवार

Updated on Saturday, October 12, 2024 18:42 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब भर में धान की खरीद को लेकर बने विवाद के कारण किसानों को हो रही परेशानी एवं नुकसान के लिए पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पूर्ण रूप से जिम्मेवार है, यह कहना पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष सरदार फतेह सिंह बाजवा व प्रदेश प्रवक्ता चेतन मोहन जोशी का जो की आज चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीप सिंह नकई, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य सरदार एस.एस. विर्क, प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी व अनीश सिदाना की उपस्थिति में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे ।

मंडियों से खरीद व लिफ्टिंग ना होने का कारण पंजाब सरकार नाकी केंद्र सरकार

भाजपा नेताओं ने स्पष्ट करते हुए कहा कि धान की खरीद के लिए केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा हमेशा की तरह पैसे तो भेज दिए गए हैं फिर भी अगर पंजाब की भगवंत मान सरकार खरीद सुचारु रूप से व लिफ्टिंग नहीं कर पा रही तो गलती / नालायकी पंजाब सरकार की है ना की केंद्र सरकार की ।

भाजपा नेताओं ने प्रश्न किया कि खरीद के बाद लिफ्टिंग के लिए बोरियों / बारदाना व लिफ्टिंग के बाद बोरियों के रख-रखाव के लिए क्रेट व अन्य जरूरी व्यवस्था पंजाब सरकार नहीं कर पा रही तो जिम्मेदार केंद्र सरकार कहाँ है ?

केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा हमेशा की तरह धान की खरीद के लिए पैसे भेजे जाने के  बाबजूद पंजाब की भगवंत मान सरकार खरीद व लिफ्टिंग नहीं कर पा रही

पिछले साल भगवंत मान सरकार के कहने पर किसानों ने धान के बीजों में बदलाव कर धान की 126 वैरायटी लगाई, जिसके कारण  झाड / चावल की यील्ड तय मापदंडों से 10 से 12 प्रतिशत कम रही व टुकड़े की मात्रा दोगुनी हो गई और इस कारण राइस मिलर्स को  खामियाजा / करोड़ों का भारी घाटा अपनी जेब से भरना पड़ा । राइस मिलर्स पिछले कई महीनों से पंजाब सरकार से इस घाटे की पूर्ति के लिए मांग कर रहे है पर पंजाब की भगवंत मान सरकार इसे नजरंदाज कर रही है ।

इस साल भी पंजाब सरकार के कहने पर किसानों ने पिछले साल वाली धान की 126 वैरायटी के साथ हाइब्रिड वैरायटी लगाई जिस कारण राइस मिलर्स को घाटा होना तय है इसलिए राइस मिलर्स पंजाब सरकार से मिलिंग का अग्रीमेंट नहीं कर रहे । अब समस्या पंजाब सरकार द्वारा दिए गए धान के बीजों के कारण है तो इसका समाधान भी पंजाब सरकार को ही निकालना है, यह कहते हुए भाजपा नेताओं ने अपनी बात समाप्त की ।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X