Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस ने अमृतसर से कार से 10.4 किलो हेरोइन बरामद की, आरोपी फरार

Updated on Saturday, October 12, 2024 18:41 PM IST

चंडीगढ़ | राज्य में से नशे को समाप्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए, पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने अमृतसर के गांव सुखेवाला के पास दो संदिग्ध वाहनों को पाया गया, जिसमें से एक मारुति बलेनो कार से 10.4 किलो हेरोइन बरामद की गई। इस जानकारी की पुष्टि आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने की।

बताया गया कि आरोपी की पहचान सुखराज सिंह के रूप में हुई है, जो बलेनो कार का मालिक और हेरोइन की खेप का कथित आपूर्तिकर्ता था। वह अपने साथी के साथ अपनी महिंद्रा स्कॉर्पियो कार (बिना पंजीकरण नंबर) में मौके से भागने में सफल हो गया। पुलिस टीम ने मौके पर ही बलेनो कार (पंजीकरण नंबर पी.बी.46ए.जी. 1224) को कब्जे में ले लिया, जिसमें से नशीले पदार्थ बरामद हुए थे।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इन दोनों कारों में सवार व्यक्तियों के बीच हेरोइन की खेप के लेन-देन की गुप्त जानकारी मिलने के बाद, डीएसपी सीआई नवतेज सिंह के नेतृत्व में सीआई अमृतसर की पुलिस टीम ने इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप, गांव  सुखेवाला, अमृतसर के पास खड़ी दोनों कारों का पता लगाया। उस समय दोनों वाहनों के ड्राइवर स्कॉर्पियो कार के पास खड़े होकर बात कर रहे थे।

पंजाब पुलिस पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध , पुलिस टीमों द्वारा बलेनो कार से बरामद दस्तावेजों के आधार पर फरार व्यक्तियों में से एक की पहचान: डीजीपी गौरव यादव

उन्होंने बताया कि पुलिस को देखकर दोनों आरोपी महिंद्रा स्कॉर्पियो कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए, जबकि अपनी दूसरी बलेनो कार वहीं छोड़ गए। बलेनो कार की जांच करने पर पुलिस टीम ने कार से हेरोइन की खेप, 1000 रुपये नकद, सुखराज सिंह का आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड की फोटो कॉपियां बरामद कीं।

डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी सुखराज सिंह ने स्कॉर्पियो कार में सवार व्यक्ति को हेरोइन की खेप देनी थी। उन्होंने कहा कि उसके दूसरे साथी की पहचान के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि दोनों भगोड़ों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले के आगे पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। इस संबंध में थाना विशेष ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में एनडीपीएस की धारा 21, 25 और 29 के तहत एफआईआर नंबर 61 दिनांक 11-10-2024 दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X