Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

के.ए.पी. सिन्हा ने पंजाब के 43वें मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला

Updated on Thursday, October 10, 2024 17:56 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी  के.ए.पी. सिन्हा ने गुरुवार को राज्य के 43वें मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने आज नया पद पंजाब सिविल सचिवालय में वरिष्ठ सिविल अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रहण किया।  सिन्हा के पास मुख्य सचिव के वर्तमान पद के साथ-साथ प्रमुख सचिव (कार्मिक), आम राज प्रबंध और विजिलेंस का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

नए मुख्य सचिव का पद ग्रहण करने के बाद  सिन्हा ने कहा कि विभिन्न पदों और विभागों में सेवाएं देते हुए उन्हें पंजाब राज्य और यहां के लोगों से अपार प्रेम और सम्मान मिला है और आज नए पद को संभालते हुए उन्होंने विश्वास दिलाया कि अब वह इस सम्मान को पंजाब की भलाई के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ लौटाने का समय है, जो वह पंजाबवासियों की सेवा करके पूरा करेंगे।

 पंजाबवासियों से मिले अपार प्रेम को लौटाने का समय: के.ए.पी. सिन्हा

सिन्हा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए लोगों को स्वच्छ और पारदर्शी नागरिक सेवाएं प्रदान करती रहेगी। सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।

आज  सिन्हा के कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ सिविल अधिकारियों में विकास प्रताप, आलोक शेखर, डी.के. तिवारी, तेजवीर सिंह, जसप्रीत तलवार, दिलीप कुमार, भावना गर्ग, अजॉय शर्मा, गुरकिरत किरपाल सिंह, वी.एन. जादे, गुरप्रीत कौर सपरा, मालविंदर सिंह जग्गी, अभिनव त्रिखा, रामवीर, सोनाली गिरी, केशव हिंगोनिया, सुरभि मलिक, हरप्रीत सिंह सूदन, जसप्रीत सिंह, राहुल, बलदीप कौर, नीरू कतियाल गुप्ता शामिल थे।

आईएएस ऑफिसर्ज एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजवीर सिंह सहित सभी अधिकारियों ने नए मुख्य सचिव  सिन्हा के साथ विभिन्न विभागों में काम करने और फील्ड पोस्टिंग के दौरान के अनुभव साझा किए और विश्वास जताया कि राज्यवासियों की भलाई के लिए टीम के रूप में काम किया जाएगा।

गौरतलब है कि  के.ए.पी. सिन्हा वर्तमान में विशेष मुख्य सचिव (विकास) और वित्त आयुक्त (राजस्व) के रूप में सेवाएं दे रहे थे। इससे पहले, उन्होंने वित्त, कर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उच्च शिक्षा, पर्यावरण और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संसदीय मामले, सामान्य प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला है। उन्होंने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय, उद्योग एवं वाणिज्य, और परमाणु ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों में भी सेवाएं दी हैं। उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भाग लिया है।

वे पंजाब में फील्ड पोस्टिंग के दौरान बठिंडा और गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। सिन्हा ने अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर, एलएलएम, और बी.टेक (माइनिंग इंजीनियरिंग) की डिग्री प्राप्त की है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X