Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

दीवान टोडर मल्ल हवेली को विरासती पहचान देने के लिए सभी पक्षों का सहयोग जरूरी: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

Updated on Wednesday, October 09, 2024 17:50 PM IST

चंडीगढ़ | दसवें सिख गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों के अंतिम संस्कार के लिए मुगलों के आदेशों की अवहेलना करने का साहस दिखाने वाले दीवान टोडर मल्ल की विरासत अद्वितीय है। खस्ता हाल दीवान टोडर मल्ल  हवेली, श्री फतेहगढ़ साहिब जिस को जहाज हवेली के नाम से भी जाना जाता है, को संरक्षित करने और उसे विरासती रूप देने के लिए सभी पक्षों का सहयोग अनिवार्य है।

दीवान टोडर मल्ल विरासती फाउंडेशन पंजाब, एस.जी.पी.सी., और पंजाब पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग के आपसी सहयोग से यह शुभ कार्य होगा पूर्ण

पंजाब विधानसभा सचिवालय में हुई बैठक के दौरान, पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि हमारा उद्देश्य सिख पंथ की इस महान विरासती इमारत को संरक्षित कर कौम को समर्पित करना है ताकि आने वाली पीढ़ियां इससे परिचित हो सकें और अपने इतिहास पर गर्व कर सकें। उन्होंने दीवान टोडर मल्ल विरासती फाउंडेशन पंजाब द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह शुभ कार्य शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) और पंजाब सरकार के पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग के आपसी सहयोग से पूर्ण होगा।

स्पीकर ने दीवान टोडर मल्ल की अद्वितीय बहादुरी को याद करते हुए कहा कि जब छोटे साहिबजादों को इस्लाम न स्वीकारने के आरोप में जीवित दीवार में चिनवाया जा रहा था और कोई भी उनके अंतिम संस्कार के लिए जमीन देने को तैयार नहीं था, तब दीवान टोडर मल्ल ने मुगलों के आदेशों की परवाह न करते हुए सोने के सिक्के बिछाकर जमीन का एक टुकड़ा खरीदा था और मुगलों से साहिबजादों के पवित्र शरीर मिलने के बाद उनका अंतिम संस्कार भी किया।

विरासती फाउंडेशन के अध्यक्ष स.लखविंदर सिंह काहने के ने कहा कि फाउंडेशन दीवान टोडर मल्ल  हवेली के पुराने रूप को बहाल करने के लिए पूरी श्रद्धा से सेवा कर रही है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए, ब्रिटिश लाइब्रेरी लंदन से 1911 की हवेली की तस्वीर प्राप्त हुई है और प्राप्त जानकारी के अनुसार, जहाज हवेली को 18वीं सदी का रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एस.जी.पी.सी. और पंजाब सरकार के सहयोग और स्वीकृतियों को प्राप्त कर फाउंडेशन हवेली को उसके पुरातन रूप में तैयार करने में सफल रहेगी। उन्होंने बताया कि इस मकसद के लिए डेढ़ एकड़ जमीन फाउंडेशन द्वारा खरीदी गई है।

इस अवसर पर दीवान टोडर मल्ल विरासती फाउंडेशन पंजाब द्वारा विरासती स्थलों और इमारतों की देखभाल के विशेषज्ञ इंजीनियरों की टीम द्वारा अब तक की गई खोज पर एक प्रस्तुति भी दी गई। इस टीम ने हवेली की पुरातन रूप को बहाल करने के संबंध में अपनी पूरी रूपरेखा साझा की और एस.जी.पी.सी. और पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग पंजाब के प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए सवालों और विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी।

इस मौके पर फतेहगढ़ साहिब के विधायक स.लखबीर सिंह राय, पंजाब पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग की निदेशक  अमृत सिंह, एस.एस.पी. फतेहगढ़ साहिब डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल, महारानी प्रीति सिंह रियासत नाभा, एस.जी.पी.सी. के प्रतिनिधि और गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के मैनेजर स.गुरदीप सिंह कंग, प्रसिद्ध वकील श्री एच.सी. अरोड़ा सहित एस.जी.पी.सी., पंजाब पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग और दीवान टोडर मल्ल विरासती फाउंडेशन पंजाब के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X