Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

उद्योगपतियों को पंजाब में कोई समस्या नहीं आने देंगे: तरुनप्रीत सिंह सौंद

Updated on Monday, October 07, 2024 17:47 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के पूंजी निवेश प्रोत्साहन और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए राज्य में किसी भी उद्योगपति को कोई समस्या न आने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का सपना है कि पंजाब औद्योगिक क्षेत्र में अग्रणी राज्य बने और देश की मजबूत अर्थव्यवस्था में पंजाब की उद्योग का महत्वपूर्ण योगदान हो। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सरकारी योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों को उद्योग-हितैषी बनाने के प्रयास जारी हैं।

उद्योग मंत्री ने कहा कि पंजाब राज्य, समुद्री बंदरगाह से दूर होने के बावजूद (लैंडलॉक), औद्योगिक क्षेत्र में अच्छा नाम कमा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान देश-विदेश की प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयों के साथ बैठकें कर पंजाब में अधिकतम निवेश ला रहे हैं और आने वाले समय में कुशल युवाओं की मांग बढ़ेगी। पंजाब में रोजगार के अवसर बढ़ने से युवा विदेश जाने से बचेंगे और पंजाब एक बार फिर से प्रगति की नई इबारतें लिखेगा।

पंजाब सरकार और टाटा स्टील फाउंडेशन के बीच स्किल ट्रेनिंग बाबत समझौते पर हस्ताक्षर

पंजाब के तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ इलेक्ट्रिकल लैब्स और सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग पर एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के मौके पर सौंद ने कहा कि व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में मदद मिलती है। टाटा स्टील फाउंडेशन आईटीआई समराला और आईटीआई गिल रोड, लुधियाना में युवाओं को प्रशिक्षण देगा, ताकि प्रशिक्षित युवा उद्योगों में बेहतरीन नौकरियां प्राप्त कर सकें।

सौंद ने कहा कि आईटीआई व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने के उत्कृष्ट स्रोतों में से एक है और टाटा स्टील द्वारा दी गई ट्रेनिंग के बाद युवा टाटा स्टील द्वारा 115 एकड़ में लुधियाना में स्थापित किए जा रहे प्लांट में ही नौकरी पाने में सक्षम हो सकेंगे। यहां लगभग 700 युवाओं को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि टाटा जैसी प्रतिष्ठित कंपनी पंजाब की प्रगति में योगदान देगी और अधिक से अधिक पंजाबी लड़के-लड़कियों को रोजगार देगी। उन्होंने कहा कि वैसे भी "टाटा" भारतीयों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

इस मौके पर तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख सचिव विवेक प्रताप सिंह, टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (कॉर्पोरेट सेवाएं) चाणक्य चौधरी, टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरव रॉय, टाटा स्टील फाउंडेशन स्किल डेवलपमेंट के प्रमुख कैप्टन अमिताभ, टाटा स्टील के रेजिडेंट एग्जीक्यूटिव विनमरा सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X