Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाने के उद्देश्य से राज्य भर में लगेंगे विशेष मेगा रोज़गार कैंप: डा. बलजीत कौर

Updated on Monday, October 07, 2024 15:49 PM IST

चंडीगढ़ | राज्य की महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य भर में विशेष मेगा रोज़गार कैंप लगाएगी। पहले पड़ाव में इन कैंपों की शुरुआत होशियारपुर,  मुक्तसर साहिब, बरनाला और गुरदासपुर जिलों से की गई है।

पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, स्त्री और बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार राज्य की महिलाओं को आर्थिक तौर पर मज़बूत करने संबंधी पूरी सुहिरदता के साथ काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार जहाँ महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाने के लिए यत्नशील है, वही महिलाओं के सशक्तिकरन के लिए भी कार्यशील है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि ज़िला बरनाला में लगाए गए कैंप में 370 से अधिक महिला उम्मीदवारों ने 12 कंपनियों में नौकरियों के लिए इंटरव्यू दिया है। इस दौरान 88 लड़कियों का आई.बी.एम, माइक्रोसॉफ्ट के मुफ़्त प्रशिक्षण प्रोगरामों के लिए रजिस्ट्रेूशन किया गया। इस कैंप में बैंकिंग और बीमा, टेक्स्टाईल, कंप्यूटर, कास्मेटिक आदि क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 241 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चुना गया और 08 को मौके पर नौकरी पत्र भी दिए गए। इस दौरान इंटरव्यू के लिए शार्टलिस्ट किए उम्मीदवार अगली भर्ती प्रक्रिया में से गुज़रेंगे।

पहले पड़ाव में होशियारपुर,  मुक्तसर साहिब, बरनाला और गुरदासपुर जिलों से शुरुआत

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि गुरदासपुर में मेगा प्लेसमैंट कैंप दौरान 465 महिलाओं ने भाग लिया और अलग- अलग कंपनियों द्वारा मौके पर इंटरव्यू उपरांत अलग- अलग पदों पर 356 महिलाओं को चुना गया। कंपनियों के अधिकारियों ने वेयर हाऊस क्लर्क, मशीन आपरेटर, टैलीकालर, कंप्यूटर आपरेटर सिक्योरिटी गार्ड वेयरहाउस पंकर, इंशोरैंश ऐडवाईज़र, लोन ऐडवाईज़र और वैलनेस ऐडवाईज़र के पदो के लिए महिलाओं की इंटरव्यू की गई।

होशियारपुर में मेगा प्लेसमैंट कैंप दौरान कंपनियों ने 400 खाली पदो की भर्ती के लिए भाग लिया। इस कैंप में 1500 से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया। 204 उम्मीदवारों को मौके पर रखा गया और 412 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के अंतिम पडाव के लिए शार्टलिस्ट किया गया। उन्होंने बताया कि इसके इलावा 54 उम्मीदवारों ने आई.बी.एम और माइक्रोसाफ्ट के लिए और 57 उम्मीदवारों ने रैड्ड क्रास के लिए रजिस्टर किया। इस मौके पी.एन.बी ग्रामीण स्व-रोज़गार प्रशिक्षण संस्था द्वारा स्व-रोज़गार के लिए कर्ज़े की सुविधा के बारे में जागरूक किया।

उन्होंने आगे बताया कि  मुक्तसर साहिब में मेगा प्लेसमैंट कैंप दौरान लगभग 14 कंपनियों ने भाग लिया जिनमें 1134 महिला उम्मीदवारों का इंटरव्यू हुआ और इनमें 578 महिला उम्मीदवारों को अलग- अलग नौकरियों के लिए चुना गया।

डा. बलजीत कौर ने बताया कि इन कैंपों दौरान मुफ़्त कोर्स के लिए उम्मीदवारों को रजिस्टर किया गया, जिसमें मुफ़्त डिजिटल मार्किटिंग, साईबर सुरक्षा, अंग्रेज़ी बोलने, ए.आई तकनीकों आदि के कोर्स शामिल है। उन्होंने बताया कि स्व- रोज़गार से संबंधित 11 विभागों ने महिलाओं को स्व- रोज़गार के लिए उपलब्ध आसान कर्ज के बारे में जागरूक करने के लिए स्टाल लगाए गए। इस मौके मत्स्य पालन, बाग़बानी, पशु पालन, उद्योग विभाग, आर. सेटी और अन्य विभागों ने महिलाओं को स्व-रोज़गार के लिए उत्साहित किया। इस मौके पर 10 महिलाओं को कर्ज़ मंज़ूरी पत्र दिए गए। इनमें कैश क्रेडिट लिंकेज के अंतर्गत कवर किए लाभपात्री भी शामिल है जिसके अंतर्गत महिलाओं के 10 स्व- सहायता समूहों को 1.5-1.5 लाख रुपए की राशि दी गई थी। उन्होंने बताया कि रोज़गार ब्यूरो द्वारा 30 विद्यार्थियों के बैंच को जी.एस.टी प्रैकटीशनर के तौर पर प्रशिक्षण और सर्टिफिकेट दिए गए है, जिसके साथ महिलाओं को जी.एस.टी फाईलिंग आदि क्षेत्र में नौकरियाँ प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X