Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

राज्य चुनाव आयोग से उन जगहों पर नामांकन दाखिल करने की अवधि बढ़ाने की मांग की जहां विपक्षी उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने की अनुमति नही दी गई:शिरोमणी अकाली दल

Updated on Saturday, October 05, 2024 17:53 PM IST

चंडीगढ़ |  शिरोमणी अकाली दल ने आज राज्य चुनाव आयोग(एसईसी) से मोगा जिले के धर्मकोट विधानसभा हलके के 15 गांवों में सरपंचों और पंचों के नामांकन के लिए नई तारीखों की घोषणा करने के अलावा जहां विपक्षी पार्टियों के उम्मीदवारों को कल नामांकन  पत्र दाखिल करने की अनुमति नही दी गई , उन जगहों पर नामांकन दाखिल करने की तारीखों को बढ़ाने की अपील की है।

यहां एक प्रेस बयान जारी करते हुए अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने राज्य चुनाव आयोग के संज्ञान में यह भी लाया कि धर्मकोट के तीन गांवों में उम्मीदवारों ने नामांकन तो भर दिए, लेकिन उन्हे रसीदें नही दी गईं। उन्होने कहा कि इसके अलावा पार्टी ने इस बात का भी पर्दाफाश किया कि कैसे आम आदमी पार्टी के गुंडों ने विपक्षी उम्मीदवारों पर हमला किया और उन्हे नामांकन दाखिल करने से रोका। उन्होने कहा, हिंसा से प्रभावित सभी जगहों पर नामांकन की तारीख बढ़ाई जानी चाहिए।

विपक्षी उम्मीदवारों को गैंगस्टरों से धमकी भरे फोन आ रहेः डाॅ. दलजीत सिंह चीमा

डाॅ. चीमा ने कहा कि धर्मकोट के पंद्रह गांवों के मामले में विपक्षी उम्मीदवार पूरे दिन निर्वाचन अधिकारियों के कार्यालयों के सामने लाइन में खड़े रहे, लेकिन उनके नामंाकन पत्र नही लिए गए। उन्होने कहा कि उम्मीदवार गागरा, औगुण, खोसा रंधीर, उमरीयाणा, दातावाला, चुंघाकलां, चूंघाखुर्द, मूसेवाला, मलेक कंगा, मनावा, डोलीवाला, मुंडी जमाल, फतेह ओलेशाह, कराहेवाला और वारावण के थे।

व्रिष्ठ अकाली नेता ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने इस बात को उजागर किया कि विपक्षी उम्मीदवारों को जेल से गैंगस्टरों के फोन आ रहे हैं और उन्हे चुनाव लड़ने पर गंभीर परिणाम भुगतने  की धमकी दी जा रही है। उन्होने कहा कि आयोग को इस बात की जांच का आदेश देना चाहिए कि गैंगस्टर जेल से कैसे धमकियां दे रहे हैं। उन्होने दोषी अधिकारियों और विपक्षी उम्मीदवारों पर हमला करने और उनकी फाइलें छीनने वाले सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X