Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध

Updated on Saturday, October 05, 2024 16:30 PM IST

चंडीगढ़ | राज्य में संगठित अपराध को बड़ा झटका देते हुए, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पंजाब ने बठिंडा पुलिस के साथ मिलकर साझा तौर पर कार्रवाई करते हुए जस्सा बुरज गैंग के सरगना जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा और उसके तीन साथियों को .32 बोर की चार पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर संभावित डकैती की एक वारदात को नाकाम किया है।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने आज यहां बताया कि पकड़े गए तीनों साथियों की पहचान करनवीर सिंह उर्फ करनी (गुलाबगढ़ गांव), रेशम सिंह (चठा गांव) और हरदीप सिंह उर्फ अर्शी (सेखू गांव) के रूप में हुई है। उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है और वे हथियारों की आपूर्ति, लूट, अपहरण और अन्य अपराधों में शामिल रहे थे।

जांच के बाद पता चला कि आरोपी बठिंडा के एक फाइनेंसर को निशाना बनाकर डकैती की योजना बना रहे थे: डीजीपी गौरव यादव

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, एडीजीपी प्रमोद बान की समूची निगरानी में एजीटीएफ की टीमों और बठिंडा पुलिस ने बठिंडा के रिंग रोड से आरोपियों को दबोच लिया और उनके कब्जे से हथियार बरामद किए। पुलिस टीमों का नेतृत्व डीएसपी एजीटीएफ जसपाल सिंह, डीएसपी सिटी-2 सरबजीत सिंह और सीआईए-2 बठिंडा के इंचार्ज इंस्पेक्टर करनदीप सिंह कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि आरोपी बठिंडा जिले के रामा मंडी इलाके में एक फाइनेंसर को निशाना बनाकर डकैती की योजना बना रहे थे। डीजीपी ने कहा कि आगे की जांच जारी है ताकि उनके पिछले अपराधों और संबंधों का पता लगाया जा सके। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए एसएसपी बठिंडा अमनीत कोंडल ने बताया कि आरोपी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा और उसके साथियों को पिछले महीने डीएवी कॉलेज बठिंडा में हुई हिंसक घटना में भी शामिल पाया गया था। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी जसप्रीत उर्फ जस्सा पर कम से कम 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

उल्लेखनीय है कि बठिंडा के थाना कैंट में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 111 के तहत एफआईआर नंबर 79, तारीख 03/10/2024 दर्ज की गई है।वह अफगानिस्तान 2.0 बन जाएगा। वहां के उग्रवादी भारत और दुनिया के दूसरे हिस्सों में भी फैलने लगेंगे।"

बांग्लादेश में 5 अगस्त को शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद से हिंदुओं पर हमले बढ़ गए हैं। पिछले कुछ समय में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 लाख हिंदुओं के खिलाफ हिंसा, अपहरण, लिंचिंग और संपत्ति जब्त करने जैसे कई मामले सामने आ चुके हैं।

हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ आया यहूदी समाज

अमेरिका में यहूदी समुदाय ने हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ एकजुटता दिखाई है। गीता संघ के सदस्य सुरजीत चौधरी ने बांग्लादेशी सरकार से हिंदुओं के खिलाफ हिंसा को रोकने और राजनीतिक मतभेदों को लोकतांत्रिक तरीके से हल करने की अपील की। इसके अलावा हिंसा बंद होने तक अमेरिकियों से बांग्लादेशी परिधानों का बहिष्कार करने की भी अपील की गई। वॉलमार्ट, एच एंड एम और गैप इंक जैसी प्रमुख कंपनियों से भी शिपमेंट रोकने के लिए अपील की जा रही है।

यूनुस ने कहा था- अल्पसंख्यकों पर हमलों की रिपोर्ट बढ़ा-चढ़ाकर दिखाई गई

बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस ने 17 अगस्त को PM मोदी से फोन पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि हिंदुओं और दूसरे अल्पसंख्यकों पर हमलों की रिपोर्ट को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। उन्होंने स्थिति को जांचने के लिए भारतीय पत्रकारों को देश का दौरा करने और वहां पर से घटना की रिपोर्टिंग करने के लिए आमंत्रित किया था।

PM मोदी के अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाने पर यूनुस ने कहा था कि उनकी सरकार अल्पसंख्यकों समेत देश के सभी नागरिकों की सुरक्षा के लिए कमिटेड है। बांग्लादेश में स्थिति अब नियंत्रण में है और देश में जनजीवन सामान्य हो रहा है।

यूनुस के दावे और जमीनी हकीकत में अंतर

एक और मुहम्मद यूनुस दावा कर रहे हैं कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है, जबकि हकीकत यह है कि हिंसक प्रदर्शनों में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले लगातार बढ़े हैं। हिंदुओं पर हमले के 200 से अधिक मामले सामने आए चुके हैं। उनके घर और मंदिरों को तोड़ा और जलाया गया है।

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अगस्त में इसके लिए माफी भी मांगी थी। गृह मंत्रालय के सलाहकार रिटायर्ड ब्रिगेडियर जनरल सखावत हुसैन ने कहा था कि हम हिंदू समुदाय की रक्षा करने में असफल रहे। हम हिंदू समुदाय से माफी मांगते हैं।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X