Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

बिजनेस ब्लास्टर प्रोग्राम के लिए सरकारी स्कूलों के 1.38 लाख से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत: हरजोत सिंह बैंस

Updated on Thursday, October 03, 2024 20:16 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब सरकार के बिज़नेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम ने सरकारी स्कूलों के छात्रों में बड़ी लोकप्रियता हासिल की है।इसकी जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने गुरुवार को बताया कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने नवंबर 2022 में यंग एंटरप्रेन्योर प्रोग्राम स्कीम के तहत स्कूल शिक्षा विभाग, पंजाब के माध्यम से बिज़नेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम शुरू किया था।

उन्होंने बताया कि छात्रों द्वारा प्रस्तुत व्यावसायिक विचारों का विश्लेषण किया गया, जिनमें से 52,050 छात्र (जो अब 12वीं कक्षा में हैं) विभिन्न व्यापारिक विचारों पर काम कर रहे हैं, जिन्हें सीड मनी प्रदान करने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए 10 करोड़ 41 लाख रुपये की राशि जारी कर चुकी है, ताकि सभी योग्य छात्र अपने व्यावसायिक विचारों पर काम कर सकें और अपने उद्यमी सफर की शुरुआत कर सकें। 1 अक्टूबर 2024 तक, 46,910 छात्रों के बैंक खातों में 9,38,20,000 रुपये की सीड मनी जमा कर दी गई है और यह प्रक्रिया अभी भी जारी है। बाकी की राशि आने वाले कुछ बैंकिंग दिनों में छात्रों के खातों में जमा कर दी जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत राज्य के 9 जिलों के 32 सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के 11वीं कक्षा के 11,041 छात्रों के साथ की गई थी। बैंस ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पंजाब के युवा छात्रों को रोजगार सृजनकर्ता और समस्याओं का समाधानकर्ता बनाकर पंजाब को उद्यमियों का राज्य बनाने के सपने को साकार करना है।

उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2023-2024 के दौरान अधिक से अधिक छात्रों तक इस योजना का लाभ पहुंचाने के लिए इसे व्यापक स्तर पर लागू करने का निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम राज्य के सभी 23 जिलों के 1,920 सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में शुरू किया गया है, जिसमें 7,813 शिक्षकों द्वारा 11वीं कक्षा के 1,83,192 छात्रों के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में छात्रों की विशेष रुचि है, जिसके चलते इस वर्ष 1,38,676 छात्रों ने इस कार्यक्रम के लिए अपना पंजीकरण कराया है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X