Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब के आई.टी.आई. संस्थानों का बदलेगा स्वरूप : हरजोत सिंह बैंस

Updated on Thursday, October 03, 2024 16:01 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के प्रयासों से राज्य के छह आई.टी.आईज. संस्थानों को राज्यसभा सदस्य विक्रमजीत सिंह साहनी द्वारा अपनाने संबंधी आज एक एम.ओ.यू. साइन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि पंजाब के युवाओं को व्यावसायिक शिक्षा देने के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन तकनीकी प्रगति के कारण हमारे आई.टी.आईज.संस्थानों में नवीनतम शिक्षा देने में कुछ कमी महसूस हो रही थी। इसलिए उन्होंने विक्रमजीत सिंह साहनी से समन्वय स्थापित कर उनसे इस मामले में मदद करने का अनुरोध किया, जिसे स्वीकार करते हुए  साहनी ने राज्य के छह आई.टी.आईज. संस्थानों को अपनाने संबंधी आज एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किए हैं।

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा राज्यसभा सदस्य डॉ. विक्रम जीत सिंह साहनी के साथ पंजाब राज्य के छह तकनीकी शिक्षा संस्थानों को अपनाने  संबंधी एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर 

एम.ओ.यू. के अनुसार, डॉ. साहनी इन छह आई.टी.आई. संस्थानों के अपग्रेडेशन के लिए 11 करोड़ रुपये खर्च करेंगे, जिनमें आई.टी.आई. लुधियाना, आई.टी.आई. पटियाला, आई.टी.आई. मानकपुर शरीफ, जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर, आई.टी.आई. सुनाम, और आई.टी.आई. लालड़ू शामिल हैं।

बैंस ने बताया कि इन आई.टी.आईज. संस्थानों को स्थानीय उद्योगों से जोड़ा जाएगा और आई.टी.आई. के छात्रों के लिए प्लेसमेंट और अप्रेंटिसशिप के लिए एक मजबूत उद्योग-संयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। इस समझौते के तहत मोहाली आई.टी.आई. में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एयर होस्टेस, ब्यूटी वेलनेस, और यूनिअर नर्स का कोर्स शुरू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन प्रयासों से दस हजार युवाओं को नौकरियां मिलेंगी। बैंस ने कहा कि लालड़ू और मानकपुर शरीफ आई.टी.आई. को ड्रोन अकादमी के रूप में विकसित किया जाएगा, जो देश में ड्रोन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रमुख संस्थानों में से एक होंगी।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि आगामी नवंबर महीने में लुधियाना का आई.टी.आई. एक्सीलेंस सेंटर लॉन्च किया जाएगा। शिक्षा मंत्री  हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह जी के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के युवाओं को व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसका उदाहरण यह है कि आई.टी.आई. संस्थानों में सीटों की संख्या 28,000 से बढ़ाकर 35,000 कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इससे जहां औद्योगिक इकाइयों को प्रशिक्षित कर्मी मिलेंगे, वहीं राज्य में बेरोजगारी को कम करने और नशे की समस्या को समाप्त करने में भी मदद मिलेगी।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X