Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां द्वारा पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का आह्वान

Updated on Tuesday, October 01, 2024 15:48 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के सभी राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का आह्वान करते हुए पंजाब के नव-नियुक्त राजस्व मंत्री स.हरदीप सिंह मुंडियां ने आम लोगों की परेशानियों को रोकने और स्वच्छ प्रशासन प्रदान करने के आदेश दिए हैं।

आज पंजाब भर के राजस्व अधिकारियों के साथ की गई ऑनलाइन समीक्षा बैठक के दौरान, राजस्व मंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों को स्वच्छ, ईमानदार और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देना मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी जिला राजस्व अधिकारियों, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को निर्देश देते हुए कहा कि वे आम लोगों की परेशानियों को रोकने और कार्यालयों में काम के लिए आए लोगों के बैठने की व्यवस्था, पंखे, पीने का पानी और शौचालय आदि की सुविधाएं तुरंत सुनिश्चित करें।

सभी राजस्व अधिकारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित होने और आम जनता के काम ईमानदारी से करने के निर्देश

मुंडियां ने स्पष्ट आदेश देते हुए कहा कि सभी राजस्व अधिकारी अपने कार्यालयों में समय पर उपस्थित हों और आम जनता के कामों को प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कई तहसीलों और उप-तहसीलों में रजिस्ट्रियों के लिए एक या दो दिन निर्धारित करने के निर्णय को रद्द करते हुए आदेश दिया कि अब पंजाब भर में रोजाना रजिस्ट्रियां की जाएं ताकि आम जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

राजस्व मंत्री ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि आम जनता से सरकारी फीस के अलावा कोई अतिरिक्त पैसा न लिया जाए। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि जो भी अधिकारी/कर्मचारी रिश्वतखोरी या नियमों की अनदेखी आदि मामलों में शामिल पाया गया, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनता को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए राजस्व विभाग के हर कार्यालय के बाहर बोर्ड पर व्हाट्सएप नंबर: 84276 90000 लिखा जाए।

राजस्व मंत्री ने आगे कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाए और किसी भी राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर, कानून और नियमों के तहत राजस्व विभाग से संबंधित उचित कार्य किए जाएं और पंजाब सरकार की प्राथमिकताओं के अनुसार काम किया जाए।

इस मौके पर विशेष मुख्य सचिव माल  के.ए.पी. सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि हर रोज सभी राजस्व अधिकारियों की हाजिरी लॉग इन प्रणाली के माध्यम से जांची जाएगी ताकि सभी अधिकारी समय पर कार्यालयों में उपस्थित हों और लोगों के काम प्राथमिकता के साथ किए जाएं। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान विभाग ने पंजाब सरकार के खजाने की आमदनी को 3 हजार करोड़ से बढ़ाकर 6 हजार करोड़ तक पहुंचा दिया है। इसी तरह 78 नायब तहसीलदारों की नियुक्ति करके राजस्व विभाग के कामों में तेजी लाई गई है। उन्होंने राजस्व मंत्री को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुसार राजस्व विभाग निरंतर सक्रिय है और पूरी मेहनत के साथ लोगों को सेवाएं और सुविधाएं प्रदान कर रहा है।

इस बैठक के दौरान सचिव राजस्व  अलक नंदा दयाल, विशेष सचिव राजस्व  हरप्रीत सिंह सूदन, विशेष सचिव और डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड्स  उपकार सिंह सहित विभाग की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X