Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब विधानसभा के स्पीकर द्वारा बॉक्सिंग चैंपियन गुरसीरत कौर का सम्मान

Updated on Monday, September 30, 2024 19:17 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब विधानसभा के स्पीकर स.कुलतार सिंह संधवां ने आज माउंट कार्मल स्कूल, सेक्टर 47, चंडीगढ़ की 14 वर्षीय छात्रा गुरसीरत कौर को एशियन स्कूल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि 28 अगस्त से 10 सितंबर, 2024 तक अबू धाबी, यू.ए.ई. में हुई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गुरसीरत ने अपने शानदार कौशल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता है।

यह भी ध्यान देने योग्य है कि गुरसीरत ने यह जीत 8 से 11 अगस्त तक हरियाणा के रोहतक में आयोजित एशियन जूनियर और स्कूल लड़कों और लड़कियों की मुक्केबाजी चैंपियनशिप के ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन के बाद हासिल की, जहां उसने पहला स्थान प्राप्त किया था।

स्पीकर स.संधवां ने गुरसीरत के दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत की प्रशंसा करते हुए उसे इसी तरह देश का मान बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खेल के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करने के लिए दृढ़ संकल्प और जुनून की आवश्यकता पर बल देते हुए युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के महत्व पर जोर दिया।

संधवां ने कहा कि गुरसीरत की उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है, जिसने खेल के क्षेत्र में देश के युवाओं की क्षमता और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि गुरसीरत के समर्पण और लगन का परिणाम है, जो मुक्केबाजी में उसके उज्ज्वल भविष्य का प्रमाण है।

संधवां ने युवा एथलीटों की उपलब्धियों का लगातार समर्थन करने और उन्हें उचित सम्मान देने की बात कही। इससे पहले उन्होंने जापान से यादगार अनुभव लेकर लौटे छात्रों को भी सम्मानित किया था। वह हमेशा स्कूल के छात्रों को कड़ी मेहनत करके अपनी प्रतिभा को और निखारने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X