Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब राज्य सहकारी बैंक ने ग्राहकों के लिए यूपीआई सेवा शुरू की

Updated on Monday, September 30, 2024 18:01 PM IST

चंडीगढ़ | सहकारी क्षेत्र में बैंकिंग सेवा में एक नया मील का पत्थर स्थापित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने ग्राहकों को ऑनलाइन लेन-देन की सुविधा प्रदान करने के लिए पंजाब राज्य सहकारी बैंक में यूपीआई सेवा शुरू की है।

इस पहल के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुविधा सहकारी बैंकों में डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बैंक की 18 शाखाओं में यूपीआई की सुविधा शुरू की है। इसका उद्देश्य बैंक की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और उत्तरदायी बनाना है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब बैंक के ग्राहक गूगल पे, व्हाट्सएप, फोन पे, पेटीएम, भीम और अन्य एप्स के जरिए लेन-देन कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने राज्य में सहकारी क्षेत्र को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई , पारदर्शिता और जवाबदेही के जरिए बैंकिंग को और प्रोत्साहित करेगी यूपीआई की सुविधा

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस सुविधा के साथ बैंक के ग्राहक अन्य बैंक खातों से पंजाब राज्य सहकारी बैंक के खातों में पैसे भेज और प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रारंभ में ग्राहक यूपीआई के माध्यम से प्रतिदिन 50,000 रुपए तक का लेन-देन कर सकेंगे, जिसे आने वाले दिनों में बढ़ाकर 1 लाख रुपए किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में सहकारी क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जिसके लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है।

इस दौरान बैंक के चेयरमैन जगदेव सिंह बाम ने कहा कि यह सुविधा बैंक के ग्राहकों के लिए एक बड़ी सौगात है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इस सुविधा को बैंक की अन्य शाखाओं में भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि बैंक पहले से ही मोबाइल बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रहा है, जिसके माध्यम से ग्राहक आईएमपीएस और आरटीजीएस के जरिए लेन-देन कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X