Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

दुनिया/खेल

भारत-उत्तर कोरिया के संबंधों पर अमेरिकी विदेश मंत्री टिलरसन ने दिया यह बयान

Updated on Saturday, October 28, 2017 06:15 AM IST

जिनेवा,27 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : अमेरिका और उत्तर कोरिया के मध्य बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने कहा है कि प्योंगयांग के साथ भारत के कूटनीतिक संबंध संपर्क के लिए माध्यम के रूप में काम कर सकते हैं। भारत ने अमेरिका को सूचित किया था कि उत्तर कोरिया के साथ उसका न्यूनतम व्यापार है और प्योंगयांग में एक छोटा-सा भारतीय दूतावास है जो वहां रहना चाहिए जिससे कि संपर्क का कोई माध्यम खुला रहे। टिलरसन की भारत यात्रा के दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और उनके अमेरिकी समकक्ष के बीच बुधवार को यह मुद्दा उठा।

प्योंगयांग में अपना दूतावास बंद करने से भारत के इनकार पर एक सवाल के जवाब में टिलरसन ने कहा, ‘मेरा मानना है कि उन्होंने सिर्फ यह संकेत दिया कि उनका मानना है कि संपर्क के माध्यम के रूप में कार्यालय का वहां महत्व है।’ जिनेवा में टिलरसन के साक्षात्कार के अंशों के अनुसार, यह पूछे जाने पर कि क्या वह इस आकलन से सहमत हैं, टिलरसन ने जवाब दिया, ‘यह हो सकता है।’ आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2016-17 में भारत और उत्तर कोरिया के बीच 13 करोड़ डॉलर का व्यापार था, लेकिन मौजूदा वित्त वर्ष में यह एक करोड़ नौ लाख पचास हजार डॉलर का रह गया है।

उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों पर उसके खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के मद्देनजर भारत ने अप्रैल से प्योंगयांग के साथ खाद्य पदार्थों और दवाओं को छोड़ कर सभी तरह का व्यापार रोक दिया है। टिलरसन ने कहा कि अमेरिका एशिया में भारत और उसकी तरह के अन्य देशों के साथ नए रास्ते तलाशना चाहता है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ आर्थिक और सुरक्षा संबंधों पर मेरी समग्र चर्चा हुई। यह आवश्यक है कि हमारे दोनों लोकतंत्र हमारे लोगों के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करें।’

उन्होंने कहा, ‘भारत के साथ अमेरिका के संबंध 70 साल से सकारात्मक थे, लेकिन ये अगले स्तर तक नहीं पहुंचे और यह दोनों पक्षों की ओर से था।’ प्योंगयांग के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा उत्तर कोरिया के शासक किम जांग उन के बीच वाकयुद्ध होता रहा है और वे एक-दूसरे की बेइज्जती करने वाले बयान देते रहे हैं। सितंबर के शुरू में कोरियाई प्रायद्वीप पर तनाव तब नाटकीय ढंग से बढ़ गया जब उत्तर कोरिया ने अपना सबसे बड़ा परमाणु परीक्षण किया। प्योंगयांग की आधिकारिक समाचार एजेंसी केसीएनए ने इसे हाइड्रोजन बम करार दिया था।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X