Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

सौंद द्वारा खटकड़ कलां में शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस को समर्पित दो दिवसीय इंकलाब मेले का उद्घाटन

Updated on Saturday, September 28, 2024 19:48 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक  मामले के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज खटकड़ कलां में शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस को समर्पित दो दिवसीय इंकलाब मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व का गौरव हैं और पंजाब सरकार उनकी सोच का अनुसरण करते हुए उनके सपनों का देश बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

समूचे देशवासियों को शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पूरा पंजाब इस महान शहीद को उनके जन्मदिन पर याद कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की विशेष पहल के तहत राज्य में फिर से मेलों का आयोजन शुरू किया गया है और इसी कड़ी में खटकड़ कलां में दो दिवसीय 'इंकलाब मेला' शहीद भगत सिंह के जन्मदिन को समर्पित किया गया है। यह 'इंकलाब मेला' पंजाब की युवा पीढ़ी को क्रांतिकारी नायकों की विचारधारा से अवगत कराने में अत्यधिक सहायक सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी खटकड़ कलां में शपथ ली थी और आज राज्य के सरकारी कार्यालयों में आजादी के असली नायकों की तस्वीरें लगी हुई हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली एयरपोर्ट का नाम भी शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा है।

इंकलाब मेला पंजाब की युवा पीढ़ी को क्रांतिकारी नायकों की विचारधारा से अवगत कराने में अत्यधिक सहायक सिद्ध होगा: तरुनप्रीत सिंह सौंद

इससे पहले उन्होंने शहीद भगत सिंह के पिता किशन सिंह की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और शहीद की प्रतिमा को नमन किया। तरुनप्रीत सिंह सौंद ने इंकलाब मेले की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की। इस मौके पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ., कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, लोकसभा सदस्य मलविंदर सिंह कंग, डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी, विधायक संतोष कटारिया और डॉ. सुखविंदर सुख्खी समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

गौरतलब है कि दो दिनों तक चलने वाले इस इंकलाब मेले के दौरान शानदार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें प्रसिद्ध गायक और कलाकारों के अलावा विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। मेले के दौरान शहीद भगत सिंह से संबंधित नाटकों का मंचन, विभिन्न प्रदर्शनियों और स्टॉलों का आयोजन किया गया है। खाने-पीने के स्टॉलों के अलावा बच्चों के लिए झूले विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

सौंद ने मेले की बेहतरीन व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने शहीद भगत सिंह के पारिवारिक सदस्यों और पंजाब के पैरा ओलंपियनों को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यटन और सांस्कृतिक मामले एवं सूचना और लोक संपर्क विभाग के सचिव मालविंदर सिंह जग्गी, डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान, एस.एस.पी. डॉ. महिताब सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X