Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

दुनिया/खेल

शी ने चीनी सेना से कहा, पार्टी के प्रति वफादार रहो, जंग के लिए तैयार रहो

Updated on Saturday, October 28, 2017 06:14 AM IST

बीजिंग,27 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 5 साल का अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करते हुए देश की 23 लाख जवानों वाली सेना को सत्तारुढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के प्रति पूरी तरह निष्ठा रखने का आदेश दिया है और इस बात पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है कि जंग कैसे जीती जाए। कम्युनिस्ट पार्टी की 5 साल में एक बार होने वाली कांग्रेस में शी को पार्टी, सेना की कमान और राष्ट्रपति पद देने पर मुहर लगाई गई। इस सप्ताह हुई कांग्रेस में शी के सिद्धांतों को संविधान में शामिल करने को भी मंजूरी दी गई। इस लिहाज से वह आधुनिक चीन के संस्थापक अध्यक्ष माओ त्से तुंग और उनके उत्तराधिकारी देंग शियाओपिंग के स्तर वाले नेता माने जा सकते हैं।
64 वर्षीय शी ने गुरुवार को शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर अपने दूसरे कार्यकाल की शुरूआत की थी। चीन में दुनिया की सबसे बड़ी सेना को वहां के शक्ति-आधार का मुख्य स्रोत माना जाता है। चीन की सेना का संपूर्ण नियंत्रण रखने वाले सेंट्रल मिलिट्री कमीशन (CMC) के प्रमुख शी इस शक्तिशाली आयोग के एकमात्र असैन्य नेता है। इसके अन्य पदाधिकारियों में सशस्त्र बलों के सबसे वरिष्ठ अफसर हैं। CMC के नए नेतृत्व का खुलासा बुधवार को किया गया जिसकी अगुवाई 7 लोगों का एक समूह करेगा। उनके नीचे 11 सदस्य होंगे। पहले खबरों में कहा जा रहा था कि पिछले 5 साल में व्यापक भ्रष्टाचार निरोधक आंदोलन चलाकर अपनी ताकत बढ़ाने वाले शी पार्टी की स्थाई समिति के सदस्यों की संख्या 7 से 5 करना चाहते हैं। उनके इस अभियान में 10 लाख से अधिक अधिकारियों को दंडित किया गया था।

हांगकांग के साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट अखबार की खबर के अनुसार शीर्ष सैन्य अधिकारियों की गुरुवार रात हुई बैठक में कुछ आला अफसरों की गैर-मौजूदगी भी साफ दिखी। शी ने आला सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक में उन्हें पार्टी के प्रति वफादार रहने का आदेश दिया। साथ ही जंग जीतने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित करने, नए सुधारों की शुरूआत करने, सैन्य इकाई का प्रबंधन वैज्ञानिक तरीकों से करने और सख्त से सख्त मानदंडों के अनुरूप सैनिकों का नेतृत्व करने को भी कहा गया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता रेन गुओकियांग ने गुरुवार को कहा कि सेना को मजबूत करने की शी की योजना को पूरी तरह अमल में लाया जाएगा और उनका दबदबा कायम रहेगा।


Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X