Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

प्रेम सिंह चंदूमाजरा द्वारा जम्मू-कश्मीर चुनावों में भाजपा के लिए प्रचार करने से सुधार लहर का भाजपा से सीधा संबंध साबित हुआ: शिरोमणी अकाली दल

Updated on Saturday, September 28, 2024 18:12 PM IST

लुधियाना | शिरोमणी अकाली दल ने आज जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के चुनावों के दौरान भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार करने के लिए सुधार लहर के नेताओं की निंदा करते हुए कहा कि प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने जम्मू में भाजपा के लिए प्रचार करके साबित कर दिया है कि सुधार लहर नागपुर से आदेशों का पालन कर रही है।

यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार महेशइंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि प्रो. चंदूमाजरा ने न केवल भाजपा उम्मीदवार के लिए वोट मांगें, बल्कि मतदाताओं से वादा किया कि अगर वह चुनाव जीतते हैं तो वह भाजपा नेता को मंत्री बनाने का मामला उठाएंगें। उन्होने कहा, इससे साबित होता है कि सुधार लहर आरएसएस और भाजपा की देन है।उन्होने कहा, इससे साबित होता है कि भाजपा ने महाराष्ट्र और अन्य जगहों पर क्षेत्रीय पार्टियों को तोड़कर बनाए गए गुटों की तर्ज पर ही सुधार लहर बनाई है।

सरदार ग्रेवाल ने कहा कि सुधार लहर के छह से अधिक प्रमुख नेता अब सीधे आरएसएस और भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। उन्होने कहा कि प्रो. चंदूमाजरा और गगनजीत बरनाला कल भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करने के लिए कल जम्मू गए थे। उन्होने कहा, रखड़ा भाईयों ने पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर दिया हैं,जबकि हाल ही में हुए संसदीय  चुनावों में स. सिकंदर सिंह मलूका की पुत्रवधु बठिंडा से भाजपा की आधिकारिक उम्मीदवार थी। उन्होने कहा कि बीबी जागीर कौर ने पिछले साल भाजपा नेता इकबाल सिंह लालपुरा के समर्थन से एसजीपीसी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा था।

आर.एस.एस और भाजपा सिख संस्थाओं और संगठनों को तबाह करने पर तुली हुई: सरदार महेशइंदर सिंह ग्रेवाल

गुरप्रताप सिंह वडाला के इस दावे के बारे में एक सवाल के जवाब में कि चंदूमाजरा का भाजपा के लिए प्रचार एक निजी यात्रा थी, सरदार ग्रेवाल ने कहा कि राजनीतिक लोगों का राजनीतिक काम करते समय कोई निजी जीवन नही होता। उन्होने कहा, प्रो. चंदूमाजरा और गगनजीत बरनाला ने भाजपा उम्मीदवार के लिए वोट मांगें, भाजपा के तत्कालीन चुनाव चिन्ह के साथ  मीडिया को संबोधित किया और चुनाव जीतने पर भाजपा उम्मीदवार को मंत्री बनाने के बारे में खुलकर बात की।

एक अन्य मुददे पर बोलते हुए वरिष्ठ अकाली नेता ने आयुष्मान भारत योजना के तहत केंद्रीय अनुदान का दुरूपयोग करने के लिए आम आदमी पार्टी की निंदा की है। उन्होने कहा कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने विज्ञापनों और मंत्रियों और अधिकारियों के सरकारी बंगलों के नवीनीकरण के लिए निजी अस्पतालों को गरीबों और जरूरतमंदों को दी जाने वाली धनराशि का दुरूपयोग करने के लिए पंजाब सरकार को फटकार लगाई थी। उन्होने कहा कि अब उच्च न्यायालय ने सरकार को सार्वजनिक धन के दुरूपयोग का विवरण देने का निर्देश दिया है।

सरदार ग्रेवाल ने कहा कि मार्च 2023 के बाद से डेढ़ साल से अधिक समय बीत चुका है जब नगर निगम लुधियाना के जनरल हाउस का कार्यकाल पूरा हो चुका  है, लेकिन सरकार स्थानीय निकायों को चलाने के लिए लोगों को अपने प्रतिनिधियों को चुनने का अधिकार देने के लिए चुनाव कराने में नाकाम रही है।

पंचायत चुनावों के बारे में बात करते हएु सरदार ग्रेवाल ने कहा कि यह चुनाव धान की कटाई के दौरान हो रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कम से कम लोग मतदान करें। उन्होने कहा, किसान कटाई में व्यस्त हैं और मजदूर और व्यापारी मंडियों में व्यस्त हैं। उन्होने कहा कि आप उम्मीदवारों को कोई विरोध न हो इसीलिए सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए ही ऐसा कर रही है। उन्होने मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक के समय से बढ़ाकर सुबह 7बजे से शाम 7 बजे तक बढ़ाया जाना चाहिए ताकि अधिक से अधिक मतदाता पंचायती चुनावों में भाग ले सकें।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X