Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने पंजाब सिविल सचिवालय में परिवार की उपस्थिति में कार्यभार संभाला

Updated on Friday, September 27, 2024 18:03 PM IST

चंडीगढ़ | खन्ना से विधायक तरुन प्रीत सिंह सौंद ने आज पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों, निवेश प्रोत्साहन, श्रम, आतिथ्य, उद्योग और वाणिज्य, और ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री के रूप में अपना पदभार संभाल लिया। उन्होंने बड़े सादगीपूर्ण ढंग से परिवार की उपस्थिति में कार्यभार ग्रहण किया। अरदास के बाद उनके पिता भुपिंदर सिंह सौंद, माता सुखविंदर कौर और पत्नी कमलप्रीत कौर ने उन्हें कुर्सी पर बैठाया। इस अवसर पर उनके दोनों बच्चे, नवराज सिंह, जसकीरत कौर और उनके बड़े भाई रमनजीत सिंह सौंद भी उपस्थित थे।

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी लगन, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे पंजाबवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे। सौंद ने बताया कि 'रंगला पंजाब' बनाने के लिए जो नीतियां और योजनाएं पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं, उन्हें हर पंजाबी तक पहुंचाने के लिए वे अपने प्रयासों को और तेज करेंगे।

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पंजाब को दुनिया के नक्शे पर उभारने के लिए प्रयास तेज करने का संकल्प लिया

आज, विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पंजाब के पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सरकार के प्रयासों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वे राज्य की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व वाली जगहों को और समृद्ध करने के लिए नए कदम उठाएंगे। इसके चलते दुनिया भर के पर्यटक पंजाब आकर यहां के लजीज भोजन, मेहमाननवाजी और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकेंगे।

उन्होंने कहा कि निवेश प्रोत्साहन, श्रम, आतिथ्य, उद्योग और वाणिज्य, और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभागों की जिम्मेदारी को भी वे समर्पित भावना के साथ निभाएंगे, ताकि पंजाब की प्रगति और खुशहाली को सुनिश्चित किया जा सके।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X