Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

प्राइमरी अध्यापकों की ट्रेनिंग संबंधी हरजोत सिंह बैंस द्वारा फिनलैंड के राजदूत के राजदूत से समझौता

Updated on Friday, September 27, 2024 18:03 PM IST

नई दिल्ली | पंजाब के सरकारी प्राइमरी स्कूलों के अध्यापकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग देने के उद्देश्य से पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा आज नई दिल्ली में फिनलैंड के राजदूत के साथ एक समझौता (एमओयू) हस्तांतरित किया गया। इस मौके पर दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री  मनीष सिसोदिया भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर बोलते हुए, पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुझे यह कहते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज हमारी शिक्षा संबंधी यह समझौता फिनलैंड के साथ हो रहा है, जिससे हमारे राज्य का प्राइमरी शिक्षा ढांचा मजबूत होगा और साथ ही दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध भी प्रगाढ़ होंगे। यहां यह बताना उचित होगा कि दिल्ली के बाद पंजाब देश का दूसरा राज्य बन गया है जिसने प्राइमरी अध्यापकों को फिनलैंड से प्रशिक्षण दिलाने के लिए यह समझौता किया है।

इस समझौते के बारे में अधिक जानकारी देते हुए स. हरजोत सिंह बैस ने बताया कि पंजाब के सरकारी प्राथमिक स्कूलों के अध्यापकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग देने के उद्देश्य से फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ टुरकु में भेजने का फैसला किया गया है।

दिल्ली  के पूर्व उप मुख्यमंत्री  मनीष सिसोदिया भी रहे मौजूद

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि फिनलैंड पूरी दुनिया में प्राइमरी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी देश है, जहां बच्चों को शुरुआती शिक्षा देने के लिए नाटक, खेल और दैनिक जीवनचर्या का उपयोग किया जाता है। फिनलैंड की शिक्षा प्रणाली बच्चे के प्रारंभिक समय में ही शिक्षा और देखभाल पर जोर देती है ताकि जीवन भर बच्चे में सीखने और समझने के गुण विकसित होते रहें। उन्होंने बताया कि फिनलैंड की पांच विश्वविद्यालयों ने इस ट्रेनिंग को देने में दिलचस्पी दिखाई थी, जिनमें से यूनिवर्सिटी ऑफ टुरकु को चुना गया है।

फिनलैंड में प्रशिक्षण हासिल करने के इच्छुक अध्यापक 27.09.2024 शाम तक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं ,उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा 202 प्रिंसिपलों और शिक्षा प्रशासकों को सिंगापुर की दो संस्थाओं-प्रिंसिपल एकेडमी और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिंगापुर इंटरनेशनल में लीडरशिप विकास कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण दिलाया जा चुका है। इसके अलावा, 102 हेडमास्टर्स को आईआईएम अहमदाबाद में नेतृत्व और स्कूल प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X