Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

लालजीत सिंह भुल्लर ने जेल मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

Updated on Thursday, September 26, 2024 19:42 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज यहां राज्य के नए जेल मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया। हाल ही में हुए कैबिनेट फेरबदल के दौरान जेल विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को सौंपी गई है।

कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य राज्य की जेलों को सही मायनों में सुधार गृह बनाना रहेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की जेलों में बंद कैदियों को सुधार कर उन्हें अच्छे नागरिक बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सजायाफ्ता कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें स्वरोजगार शुरू करने की ट्रेनिंग दी जा रही है।

लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि राज्य की जेलों में मोबाइल फोन के अवैध उपयोग और आपराधिक तत्वों की नापाक गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की जेलों को नवीनतम सुरक्षा उपकरणों से लैस करना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी।

जेल मंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि पंजाब सरकार कैदियों के सुधार और सजा पूरी करने के बाद उन्हें एक बेहतर नागरिक के रूप में समाज में पुनः शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर अन्य के अलावा  अलोक शेखर, अतिरिक्त मुख्य सचिव जेल,  अरुण पाल सिंह, ए.डी.जी.पी. जेल एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X