Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

डॉ. रवजोत सिंह ने कैबिनेट मंत्रियों की मौजूदगी में स्थानीय निकाय और संसदीय कार्य मामलों के मंत्री के रूप में पदभार संभाला

Updated on Wednesday, September 25, 2024 18:42 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के नव-नियुक्त स्थानीय निकाय और संसदीय कार्य मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज यहां म्यूनिसिपल भवन में संसद सदस्य लोकसभा  राज कुमार चब्बेवाला, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और हरभजन सिंह ई.टी.ओ. की उपस्थिति में कैबिनेट मंत्री के रूप में पदभार संभाला। इस अवसर पर उनके साथ उनके परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में पार्टी विधायक और अन्य प्रमुख लोग भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो  अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री  भगवंत सिंह मान का उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाते हुए आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार द्वारा राज्य की भलाई और विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों में अधिकतम योगदान देने की कोशिश करेंगे।

पदभार संभालने के बाद स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों के साथ की पहली बैठक

पदभार संभालने के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों के साथ पहली बैठक की। इस अवसर पर अधिकारियों ने उन्हें विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों और परियोजनाओं की जानकारी दी। डॉ. रवजोत सिंह ने इस मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिया कि चल रहे विकास कार्यों की स्टेटस रिपोर्ट तैयार की जाए ताकि सामने आ रही अड़चनों को दूर कर इन्हें तेजी से पूरा किया जा सके।

राज्य की प्रगति के लिए पूरे विभाग को एक टीम के रूप में काम करने का निर्देश देते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य अपनी पार्टी की नीतियों पर चलते हुए स्थानीय निकाय जैसे महत्वपूर्ण विभाग में साफ-सुथरा और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस लक्ष्य को वास्तविकता में बदलने के लिए वे पूरी इच्छा शक्ति के साथ काम करें।

इस मौके पर बैठक में स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तेजवीर सिंह, स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक गुरप्रीत सिंह खैरा, पंजाब जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड और पीएमआईडीसी के सीईओ दीप्ति उप्पल और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X