Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा बकाया भुगतान के लिए एकमुश्त निपटारा योजना का ऐलान

Updated on Tuesday, September 24, 2024 19:20 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज औद्योगिक, घरेलू और व्यापारिक सहित सभी उपभोक्ताओं के लिए बकाया राशियों का निपटारा करने के लिए पंजाब राज्य पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) द्वारा तीन महीनों के लिए शुरू की गई एकमुश्त निपटारा योजना (ओ.टी.एस.) का ऐलान किया। यह योजना सभी उपभोक्ताओं के लिए लागू होगी, चाहे उनका कनेक्शन चालू हो या काटा गया हो।

यहां जारी प्रेस बयान में बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि यह योजना बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक सुनहरा अवसर प्रस्तुत करती है, जिसके तहत 22 दिसंबर 2024 तक बकाया निपटाने के लिए आसान शर्तों की पेशकश की गई है। ओ.टी.एस. योजना के तहत, मौजूदा 18% मिश्रित ब्याज के मुकाबले बकाया डिफॉल्टिंग राशि पर 9% का साधारण ब्याज और न्यायालयी मामलों में शामिल उपभोक्ताओं के लिए 10% का साधारण ब्याज वसूला जाएगा। इसके अतिरिक्त, छह महीनों से कम अवधि के लिए फिक्स्ड चार्ज माफ किए जाएंगे, और छह महीनों से अधिक की अवधि के लिए केवल छह महीनों के फिक्स्ड चार्ज लागू किए जाएंगे।

अधिक जानकारी देते हुए, बिजली मंत्री ने कहा कि ओ.टी.एस. योजना चार किश्तों में भुगतान करने की सुविधा भी पेश करती है, जबकि मौजूदा हिदायतों के अनुसार किश्तों में भुगतान की कोई सुविधा नहीं है। इसके अलावा, यदि राशि एकमुश्त अदा की जाती है तो बकाया अतिरिक्त सुरक्षा (उपभोग) के लिए लगाए गए जुर्माने को माफ कर दिया जाएगा।

बिजली मंत्री ने कहा कि बकाया न्यायालयी मामलों वाले उपभोक्ता भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं, और मामलों का निपटारा पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ओ.टी.एस. योजना का मुख्य पहलू यह है कि यह मामले के समयबद्ध निपटारे को सुनिश्चित करती है।

उपभोक्ताओं को अपनी बकाया राशियों का आसान शर्तों पर निपटारा करने के लिए इस अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करते हुए बिजली मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार का बिजली विभाग अपने उपभोक्ताओं की हर संभव सेवा करने के लिए हमेशा वचनबद्ध है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X