Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब सरकार द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय भत्ते के लिए 22.33 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

Updated on Tuesday, September 24, 2024 18:19 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब सरकार द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रमों में तहेदिल से सेवाएं निभाने के लिए मानदेय भत्ता देने के मद्देनजर 22.33 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।

इस संबंध में और विवरण साझा करते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान साल 2021-22, 2022-23, और 30 सितंबर 2024 तक करवाए गए सामाजिक कार्यक्रमों के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मानदेय भत्ता देने के लिए 22.33 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार महिलाओं और बच्चों की भलाई के लिए वचनबद्ध

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सूबे भर के आंगनवाड़ी केंद्रों में हर महीने की 14 और 28 तारीख को सामाजिक आधारित गतिविधियां करवाई जाती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि गर्भवती माताओं की गोद भराई के लिए और दूध पीने वाले बच्चों की माताओं को एस.एन.पी. वितरण के लिए समारोह भी आयोजित किए जाते हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रति गतिविधि के लिए 500 रुपये और सहायिकाओं को 250 रुपये दिए जाते हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने इस बात पर जोर दिया कि 6 साल तक के बच्चों के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली महिलाओ को आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से पूरक पोषण, टीकाकरण, स्वास्थ्य शिक्षा और रेफरल सेवाएं प्रदान की जाती हैं। इसके अलावा, 3-6 साल की उम्र के बच्चों को गैर-औपचारिक प्री-स्कूल शिक्षा की पेशकश भी की जाती है।

सामाजिक सुरक्षा मंत्री ने दोहराया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार बच्चों, लड़कियों और महिलाओं की स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे रही है और सूबे भर के आंगनवाड़ी केंद्रों में विभिन्न पहलकदमियों को लागू कर रही है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X