Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

अपना काम पूरी ईमानदारी, समर्पण, गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ करें: मुख्यमंत्री ने नए मंत्रियों को दी सलाह

Updated on Tuesday, September 24, 2024 18:19 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य कैबिनेट में शामिल हुए नए मंत्रियों को सलाह दी कि वे अपना काम पूरी ईमानदारी, समर्पण, गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ करें ताकि लोक-हितैषी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुँचना सुनिश्चित हो सके।

अपने आधिकारिक निवास पर मंत्रियों से बातचीत करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि जनता ने हमें बड़ा जनादेश देकर हमारे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रत्येक मंत्री का कर्तव्य है कि वे जनता की भलाई और राज्य की प्रगति के लिए मेहनत करें। उन्होंने कहा कि राज्य की प्राचीन गरिमा को बहाल करना और पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाना समय की जरूरत है।

लोक-हितैषी नीतियों के लाभ को जमीनी स्तर पर जनता तक पहुंचाना समय की मांग

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य कैबिनेट में युवा चेहरे शामिल हुए हैं और ये नए मंत्री अपनी मेहनत से राज्य को शीर्ष पर पहुंचाएंगे। उन्होंने मंत्रियों को कहा कि वे मिशनरी उत्साह के साथ जनता की सेवा करें ताकि जनहित से जुड़े मुद्दे जल्द हल हों। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने जनता की भलाई के लिए कई विकासमुखी और लोक-हितैषी योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए मंत्री इन योजनाओं को बारीकी से लागू करना सुनिश्चित करेंगे।

नए मंत्रियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि वे राज्य के लोगों की पूरे उत्साह और समर्पण के साथ सेवा करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रीय नायकों के सपनों वाला राज्य बनाने के लिए नए मंत्री पूरी लगन से काम करेंगे। भगवंत सिंह मान ने आशा व्यक्त की कि नए मंत्री राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को पूरी तेजी से और सही दिशा में लागू करने के लिए प्रेरक के रूप में काम करेंगे।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X