Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार का 'मिशन रोजगार' जारी, 30 महीनों में 45560 युवाओं को दी गईं सरकारी नौकरियाँ

Updated on Tuesday, September 24, 2024 18:19 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने अपने कार्यकाल के महज 30 महीनों में युवाओं को 45560 सरकारी नौकरियाँ प्रदान करके एक बड़ा मील का पत्थर हासिल किया है। यहाँ टैगोर थियेटर में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में नए भर्ती हुए 586 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया, जो युवाओं की किस्मत बदलने में अहम सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि मिशन रोजगार युवाओं की भलाई को सुनिश्चित करने और उनके लिए रोजगार के नए रास्ते खोलने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

558 ए.एन.एम. की भर्ती से माताओं और बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को मिलेगा बड़ा सहारा, स्वास्थ्य विभाग की मजबूती के लिए डॉक्टरों की 1390 पदों की भर्ती प्रक्रिया प्रगति अधीन: डॉ. बलबीर सिंह

यह उल्लेखनीय है कि नए भर्ती हुए उम्मीदवारों में 558 मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) या सहायक नर्स दाईयाँ (ए.एन.एम.), 14 ऑप्थाल्मिक (आंखों की बीमारियों से संबंधित) अधिकारी, 6 मेडिकल लैब तकनीशियन ग्रेड-2, 3 स्टेनोग्राफर और 5 वार्ड अटेंडेंट (तरस के आधार पर) शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग में 586 नए उम्मीदवारों का किया स्वागत, कहा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में सभी नौकरियाँ निःशुल्क मेरिट के आधार पर दी गईं।

इस मौके पर संबोधित करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को और मजबूत करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा चरणवार 1390 डॉक्टरों की पदों की भर्ती की जा रही है, जिनमें से पहले चरण में 400 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया जा चुका है। इसके अलावा 435 हाउस सर्जनों की नियुक्ति भी प्रक्रिया अधीन है।

यह ध्यान देने योग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग में आज भर्ती हुए 586 उम्मीदवारों समेत कुल 1910 नए उम्मीदवारों की भर्ती की गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में नई भर्ती के तहत मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर्स (महिलाओं) की कुल 986 नियमित भर्तियाँ हुई हैं, जिनमें से 586 आज विभाग में जॉइन कर रहे हैं, जबकि 428 अन्य उम्मीदवारों को जल्द ही नियुक्ति पत्र सौंपे जाने हैं।

उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गर्व और संतोष की बात है कि सभी युवाओं को उनकी योग्यता और सूझ-बूझ के आधार पर इन पदों के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ठोस प्रयासों के कारण राज्य से युवाओं के प्रवास को कम करना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के युवा बेहतर जीवन की खोज में विदेश जाने के बजाय अब यहीं पर नौकरियाँ हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि राज्य में 30 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू होने के साथ ही 30 महीनों में क्लीनिकों की कुल संख्या 872 हो गई है और 2 करोड़ से अधिक लोग इन क्लीनिकों से अपना इलाज करवा चुके हैं।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X