Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा कदम, 30 नए आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित

Updated on Monday, September 23, 2024 18:01 PM IST

चऊके  | लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 30 और आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए, जिससे कुल 872 क्लीनिक कार्यशील हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा समर्पित किए गए 30 क्लीनिकों में बठिंडा में पाँच, होशियारपुर में दो, मानसा में सात, मोगा में तीन, पटियाला में छह, एसएएस नगर मोहाली में पाँच और श्री मुक्तसर साहिब में दो क्लीनिक शामिल हैं।

राज्य में कुल 872 आम आदमी क्लीनिक कार्यशील, क्लीनिकों में अब तक 2.07 करोड़ मरीजों का निशुल्क इलाज हुआ

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ये क्लीनिक बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन क्लीनिकों में कुल 80 प्रकार की दवाइयाँ और 38 तरह के टेस्ट मुफ्त उपलब्ध कराए जा रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन क्लीनिकों को भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिसमें अब तक 2.07 करोड़ मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन क्लीनिकों में 72 लाख से अधिक मुफ्त टेस्ट किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन सेवाओं ने राज्य के लोगों के स्वास्थ्य खर्च में 1050 करोड़ रुपये की बचत में योगदान दिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने सेकेंडरी स्वास्थ्य सेवाओं में सभी निर्धारित दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सीएमओज/एसएमओज को स्थानीय स्तर पर दवाइयों की खरीद के लिए अधिकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि दवाइयों की खरीद और सप्लाई चेन के केंद्रीकरण को मजबूत किया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस पहल से मरीजों को लगभग 102.98 करोड़ रुपये की बचत हुई है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सभी सेकेंडरी स्वास्थ्य सुविधाओं पर मुफ्त एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 512 निजी एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड केंद्रों को मामूली सरकारी निर्धारित दरों पर सेवाएं प्रदान करने के लिए सूचीबद्ध किया गया है और इसके अलावा मौजूदा सरकारी सुविधाओं को भी मजबूत किया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि बड़ी संख्या में मरीज इसका लाभ उठा रहे हैं, क्योंकि प्रतिदिन किए जाने वाले अल्ट्रासाउंड की संख्या 650 से बढ़कर 1350 हो गई है, जबकि राज्य में एक्स-रे की संख्या 3000 से बढ़कर 4200 हो गई है। अब तक कुल 7.52 लाख मरीज (5.67 लाख एक्स-रे सेवाओं और 1.85 लाख यूएसजी सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं) इन सेवाओं का उपयोग कर चुके हैं।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X