Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब सरकार को अगस्त महीने में जमीन-जायदाद की रजिस्ट्रियों से आय में 26% की वृद्धि: जिम्पा

Updated on Thursday, September 19, 2024 19:03 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार को जमीन और जायदाद की रजिस्ट्रियों से आय में लगातार वृद्धि हो रही है। अगस्त 2024 के दौरान पंजाब सरकार के खजाने में अगस्त 2023 की तुलना में 26% अधिक आय हुई है। राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि पंजाब के लोगों को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं प्रदान करना मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य उद्देश्य है, और इसी के कारण राज्य की आय में लगातार वृद्धि हो रही है।

विस्तार से जानकारी देते हुए जिम्पा ने बताया कि अगस्त 2024 में स्टांप और रजिस्ट्रेशन के तहत पंजाब सरकार को 440.92 करोड़ रुपये की आय हुई, जो अगस्त 2023 के महीने की तुलना में 26.24% अधिक है। अगस्त 2023 में यह आय 349.26 करोड़ रुपये थी।

उन्होंने बताया कि इससे पहले, जून 2024 में स्टांप और रजिस्ट्रेशन के तहत पंजाब सरकार को 452.96 करोड़ रुपये की आय हुई थी, जो जून 2023 के महीने की तुलना में 42% अधिक रही। जून 2023 में यह आय 319.33 करोड़ रुपये थी।

जिम्पा ने आगे बताया कि मई 2024 में भी 526.36 करोड़ रुपये सरकारी खजाने में आए, जबकि मई 2023 में यह राशि 430.63 करोड़ रुपये थी। पिछले साल की तुलना में यह वृद्धि 22% रही। उन्होंने कहा कि राज्य की आय में लगातार वृद्धि हो रही है और स्टांप और रजिस्ट्रेशन के तहत बड़ी राशि सरकार के खजाने में आ रही है। आने वाले समय में आय और बढ़ने की संभावना है क्योंकि एनओसी की शर्त समाप्त होने से रजिस्ट्रियों में और वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के काम को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए पंजाब सरकार पहले दिन से ही ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया था, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग के कार्यों से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए भी नंबर 8184900002 जारी किया गया है। एनआरआईज़ अपनी शिकायतें 9464100168 नंबर पर दर्ज करा सकते हैं। ये नंबर केवल लिखित शिकायत के लिए हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों को परेशान करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, और अपील की कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी जायज काम करने के लिए तंग  करता है या राजस्व विभाग के कार्यों से संबंधित कोई शिकायत है, तो लोग बिना झिझक हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराएं।

जिम्पा ने पंजाबवासियों से यह भी अपील की कि राजस्व विभाग से संबंधित किसी भी काम को करवाने के लिए किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को रिश्वत न दें, और यदि कोई रिश्वत मांगता है, तो इसकी रिपोर्ट तुरंत करें। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X