Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

आधा कार्यकाल पूरा हुआ लेकिन आप सरकार ने पंजाब और पंजाबियों के लिए कुछ नही किया: शिरोमणी अकाली दल

Updated on Thursday, September 19, 2024 18:30 PM IST

चंडीगढ़ | शिरोमणी अकाली  दल ने आज कहा है कि भगवंत मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपना आधा कार्यकाल पूरा कर लिया है,लेकिन उसने पंजाब और पंजाबियों के लिए कुछ भी नही किया है।

पार्टी ने कहा कि आप सरकार कानून-व्यवस्था, नशीले पदार्थों के प्रसार पर नियंत्रण, किसानों की स्थिति सुधारने और स्वास्थ्य एवं शिक्षा के बुनियादी ढ़ांचे में सुधार करने में बुरी तरह विफल रही है। उन्होने कहा, आप सरकार ने पंजाब को कर्ज के जाल में बुरी तरह फंसा दिया है।

यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता सरदार अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा है कि अपने कार्यकाल के पहले आधे हिस्से में आप सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था को तबाह कर दिया और जबरन वसूली और टाॅरगेट कीलिंग आम बात हो गई है। उन्होने कहा कि स्थिति ऐसी है कि आप सरकार ने हाईकोर्ट में स्वीकार किया कि पंजाब पुलिस द्वारा खूंखार गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई से पुलिस हिरासत में साक्षात्कार की सुविधा दिए जाने के बाद जबरन वसूली और टाॅरगेट कीलिंग के मामले बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं। उन्होने कहा, राज्य में कोई भी सुरक्षित नही है, यहां तक कि स्नैचिंग और डकैती भी बढ़ रही है। उन्होने कहा कि इसके कारण राज्य से उद्योग पलायन कर रहा है और यहां तक कि कोई निवेश नही आ रहा है।

कहा कि मुख्यमंत्री किसी भी मुददे से निपटने में नाकाम रहे, चाहे वह कानून-व्यवस्था, ड्रग्ज का खतरा, कृषि संकट यां स्वास्थ्य यां शिक्षा हो: सरदार अर्शदीप सिंह कलेर

सरदार कलेर ने कहा कि आप सरकार राज्य में ड्रग्ज के प्रसार को रोकने में नाकाम रही है। उन्होने कहा, आज नशे की डिलीवरी हो रही है, क्योंकि सत्ताधारी पार्टी के मंत्री, विधायक और अन्य नेता इन नशा तस्करों के साथ मिलकर पैसा कमा रहे हैं। उन्होने कहा कि पुलिस को भी इस नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने से रोका जा रहा है।

अकाली नेता ने कहा कि इसी प्रकार किसान समुदाय भी पीड़ित है क्योंकि गिरदावरी शुरू होने से पहले किसानों को उनकी फसल के नुकसान के लिए मुआवजा देने के मुख्यमंत्री के दावों के विपरीत, किसानों को उनकी फसल के नुकसान के लिए एक भी पैसा नही मिला है।

सरदार कलेर ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा की स्थिति भी लोगों के सामने है क्योंकि मुख्यमंत्री खुद दावा कर रहे हैं कि सरकारी स्कूलों से भागना और इन स्कूलों में पढ़ने के बजाय साथी छात्रों के साथ मिलकर लड़ना आसान है। उन्होने कहा कि आप सरकार एक भी नया स्कूल खोलने में नाकाम रही है और पूर्ववर्ती बादल सरकार द्वारा खोले गए मेरिटोरियस स्कूलों को ही स्कूल आॅफ एमिनेंस के रूप में फिर से तैयार किया गया है।

सरदार कलेर ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र की स्थिति बेहद नाजुक हो रही है और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों को बंद करके आम आदमी क्लीनिक खोले जा रहे हैं, जो आम आदमी को लाभ पहुंचाने में नाकाम रहे हैं। उन्होने कहा कि जब मुख्यमंत्री को आम आदमी क्लीनिक यां स्थानीय अस्पतालों के बजाय दिल्ली के अस्पतालों में इलाज के लिए हवाई मार्ग से ले जाना पड़ा है तो कोई भी आसानी से समझ सकता है कि स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों की क्या हालत होगी।

अकाली दल के प्रवक्ता ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग करते हुए कहा कि भगवंत मान ने पंजाब को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। उन्होने अपने कार्यकाल के पहले आधे हिस्से में एक लाख करोड़ रूपये का अभूतपूर्व कर्ज लेकर राज्य को वित्तीय दिवालियापन की ओर धकेलने सहित सभी मोर्चों पर पूरी तरह से विफल रहने के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X