Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना: पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री की ओर से स्टेट हेल्थ एजेंसी को सूचीबद्ध अस्पतालों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश

Updated on Wednesday, September 18, 2024 19:00 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की प्रतिबद्धता के अनुरूप, आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, स्टेट हेल्थ एजेंसी (एसएचए) द्वारा दावों संबंधी प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए मेडिकल पेशेवरों की भर्ती की जाएगी। यह जानकारी आज पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार भलाई मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने दी।

स्वास्थ्य मंत्री ने आज स्टेट हेल्थ एजेंसी की सब-कमेटी के साथ नीति संबंधित मामलों, कर्मचारियों की कमी और स्टेट हेल्थ एजेंसी के चल रहे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में प्रशासनिक सचिव स्वास्थ्य कुमार राहुल, पंजाब विकास कमीशन के सदस्य अनुराग कुंडू और स्टेट हेल्थ एजेंसी (एसएचए) पंजाब की सीईओ मिस बबिता भी मौजूद थी।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों के लिए समय पर और मानक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के प्रति प्रतिबद्ध

मंत्री ने कहा कि मेडिकल पेशेवरों की भर्ती का उद्देश्य दावों की प्रक्रिया को सुचारू बनाना, देरी को घटाना और समग्र दक्षता में सुधार करने के साथ-साथ काम के मौजूदा बोझ को कम करना और दावों के मूल्यांकन में लगने वाली देरी को घटाना है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह भर्ती अभियान योग्यता प्राप्त मेडिकल पेशेवरों पर केंद्रित होगी जो दावों का प्रभावी ढंग से मूल्यांकन कर सकते हैं और इस प्रक्रिया में तेजी ला सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य देखभाल प्रदाताओं को त्वरित भुगतान किया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि नए नियुक्त कर्मचारियों को दावों की प्रक्रिया संबंधी प्रोटोकॉल और विशेष आवश्यकताओं पर केंद्रित व्यापक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, दावों की प्रक्रिया में शामिल सभी मौजूदा स्टाफ को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे बेहतर प्रथाओं और प्रक्रियाओं से परिचित हो सकें। उन्होंने कहा कि इससे सेवाओं के उच्च मानकों और मूल्यांकनों में सटीकता बनाए रखने में मदद मिलेगी।

डॉ. बलबीर सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सूचीबद्ध सभी अस्पतालों की बकाया भुगतान को भी क्लियर करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत पंजाब सरकार द्वारा 1 अप्रैल, 2024 से 15 सितंबर तक 210 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा सभी नागरिकों को समय पर और मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता को बल देते हुए, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अधिकतम व्यक्तियों को शामिल करने के लिए विशेष अभियान शुरू करने के निर्देश दिए ताकि कोई भी योग्य लाभार्थी इससे वंचित न रहे।

यह योजना राज्यभर के 772 सरकारी और निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपए तक का नकद रहित इलाज प्रदान करती है। स्टेट हेल्थ एजेंसी ने पंजाब के 45 लाख से अधिक परिवारों को इस योजना का लाभ देने के लिए 84.44 लाख कार्ड जारी किए हैं, जिनमें घुटना बदलवाना, दिल की बीमारियों संबंधी सर्जरी, कैंसर के इलाज आदि सहित लगभग 1600 प्रकार के इलाज करवाने की सुविधा है। इस योजना का लाभ लेने वालों में एनएफएसए कार्ड धारक, जे-फॉर्म धारक किसान, रजिस्टर्ड मजदूर, रजिस्टर्ड छोटे व्यापारी, मान्यता प्राप्त और पीले कार्ड धारक पत्रकार, और 2011 के सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना डेटा के तहत कवर किए गए परिवार शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि लाभार्थी आयुष्मान एप का उपयोग करके, वेबसाइट "beneficiary.nha.gov.in" पर जाकर, या अपने नजदीकी आशा कार्यकर्ता या सूचीबद्ध अस्पतालों से संपर्क करके आसानी से अपने कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X