Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पीएनबी मेट लाइफ पंजाब ओपन बैडमिंटन टूर्नामैंट का शुभारंभ,10 इवेंट में 750 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

Updated on Wednesday, September 18, 2024 18:42 PM IST

जालंधर | स्थानीय रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में पीएनबी मेटलाइफ पंजाब ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का बुधवार को जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिन खन्ना ने शुभारंभ किया। पांच दिन तक चलने वाले टूर्नामेंट में 750 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

टूर्नामेंट के बारे में जानकारी देते हुए ऑर्गनिज़र संकेत शेट्टी ने बताया कि इस चैंपियनशिप में पंजाब और अन्य राज्यों के करीब 750 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अंडर 9 से लेकर अंडर 17 तक लड़के और लड़कियों के एकल के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। विजेताओं को 22 सितंबर को ट्रॉफी और 3 लाख के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के लिए खान-पान का विशेष तौर से प्रबंध किया गया है। विजेता खिलाड़ी को 15 हज़ार , उप-विजेता को 10 हज़ार , जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को 2500-2500 रुपए नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। पूरे देश में ऐसे 10 टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे हैं। इन सभी प्रतियोगिताओं में इनाम की कुल राशि 30 लाख रुपए है जो विजयी खिलाड़ियों में वितरित की जाएगी।

22 सितंबर को खेले जाएंगे फाइनल मुकाबले, विजेताओं को मिलेंगे 3 लाख के नकद ईनाम 

इस मौके पर डीबीए सचिव रितिन खन्ना ने बताया कि इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि टूर्नामेंट में प्राप्त अनुभव उनके भविष्य के प्रयासों में सहायक होगा।

पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप ने लगातार दो वर्षों तक वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेशन एजेंसी द्वारा दुनिया के सबसे बड़े जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के रूप में मान्यता प्राप्त होने का प्रतिष्ठित गौरव हासिल किया है। ज्ञात रहे कि इस आयोजन को भारतीय बैडमिंटन की प्रमुख हस्तियों का समर्थन मिला है, जिनमें सात्विक रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, प्रकाश पदुकोण, अश्विनी पोनप्पा, विमल कुमार और चेतन आनंद शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X