Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

दिल्ली से चंडीगढ़ चार्टर्ड फ्लाइट के दौरान मुख्यमंत्री ने अवैध रूप से शराब पी: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया

Updated on Wednesday, September 18, 2024 18:03 PM IST

पटियाला |  शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत माने ने दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए चार्टर्ड फ्लाइट के दौरान अवैध रूप से शराब पी , जिसके कारण वह विमान से उतरने के बाद सड़क पर गिर गए। उन्होने मामले की उचित जांच की मांग की है।

अकाली नेता ने पूर्व ओएसडी राकेश पराशर को उनके आवास पर  पार्टी में शामिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। पराशर का पार्टी के वापसी का स्वागत करते हुए सरदार मजीठिया ने कहा कि पराशर के फिर से शामिल होने से अकाली दल मजबूत होगा।

कहा कि नई कृषि पाॅलिसी नई बोतल में पुरानी शराब इससे पंजाब की खेती के संकट का समाधान  कतई संभव नही होगा

चंडीगढ़ हवाई अडडे पर कल की घटना के बारे में बोलते हुए सरदार मजीठिया ने कहा, मुख्यमंत्री ने दिल्ली से चंडीगढ़ की उड़ान के दौरान अपने ओएसडी के साथ शराब पी थी। उन्होने कहा कि  भगवंत मान विमान से उतरने के बाद खुद को संभाल नही पाए और नीचे गिर गए।

यह कहते हुए कि आप पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल द्वारा इस्तीफा दिए जाने की सूचना दिए जाने के बाद से  मुख्यमंत्री पिछले दो दिनों से तनाव में थे। उन्होने कहा, यह शराब के नशे में धुत होने के कारण हो सकता है। पंजाबी इस बात के गवाह हैं कि एक दिन पहले भी एक इलेक्ट्रानिक चैनल को साक्षात्कार देने के दौरान भी मुख्यमंत्री नशे की हालत में थे।

राकेश पराशर को फिर से अकाली दल में शामिल किया गया

सरदार मजीठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री को चार्टर्ड विमान से वापिस दिल्ली ले जाया गया और इसे सरकारी संसाधनों की बर्बादी करार दिया। उन्होने कहा, आम आदमी पार्टी सरकार को यह बताना चाहिए कि उन्हे चंडीगढ़ यां पंजाब के किसी अस्पताल में क्यों नही भर्ती कराया गया? कारण सरल है। अगर मुख्यमंत्री को किसी राज्य के अस्पताल में भर्ती कराया होता तो सच्चाई सामने आ जाती कि वह शराब के नशे में गिर गए थे।

वरिष्ठ अकाली नेता ने कहा कि यह पहली बार नही है कि मुख्यमंत्री ने शराब के नशे में धूत होकर खुद का तमाशा बनाया हो। उन्होने कहा कि इससे पहले भी  भगवंत मान को श्री गुरु ग्रंथ साहिब की मौजूदबी में नशे में पाया गया था और उन्हे नशे में धुत होने के कारण लुफ्थांसा की फ्लाइट से भी उतार दिया गया था।

सरदार मजीठिया ने कहा कि आप सरकार की नई कृषि नीति पुरानी शराब की बोतल में नई शराब है। उन्होने कहा कि यह पाॅलिसी किसानों की आत्महत्याओं को नही रोक पाएगी, फसलों में विविधता नही ला पाएगी और भूजल स्तर में गिरावट को बचाने में नाकाम रहेगी। उन्होने कहा कि इस पाॅलिसी में किसानों और खेत मजदूरों के कर्ज को कम करने का कोई उपाय नही है, जाकि बढ़कर एक लाख करोड़ हो गया है और न ही धान से विविधीकरण सुनिश्चित करने के लिए मक्का और दालों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने के लिए कोई प्रतिबद्धता है।

अकाली नेता ने सामाजिक कार्यकर्ता मालविंदर सिंह माली की गिरफ्तारी के तरीके की भी निंदा करते हुए कहा कि इस कार्रवाई ने लोगों को इमरजेंसी के दौर की याद दिला दी है। उन्होने गैंगस्टरों पर लगाम लगाने में विफल रहने के लिए आप सरकार की आलोचना  करते हुए कहा कि पंजाब पुलिस की हिरासत के दौरान लाॅरेंस बिश्नोई के साक्षात्कार के परिणामस्वरूप जबरन वसूली और टाॅरगेट कीलिंग में बढ़ोतरी हुई है तथा  इसे राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में स्वीकार किया है। उन्होने कहा, चूंकि  भगवंत मान गृहमंत्री और जेलमंत्री दोनों है, इसीलिए वह इस स्थिति के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X