Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

दुनिया/खेल

गलवान समेत चार इलाकों से सेनाएं हटीं: चीन

Updated on Saturday, September 14, 2024 08:42 AM IST

चीन |  चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर गलवान घाटी समेत 4 इलाकों से सेनाएं हटी हैं। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग के कहा कि बॉर्डर पर हालात स्थिर और कंट्रोल में हैं।

चीनी विदेश मंत्रालय का यह बयान NSA अजीत डोभाल की चीनी विदेश मंत्री वांग यी से रूस में मुलाकात के बाद आया है। इससे पहले गुरुवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि पूर्वी लद्दाख में गतिरोध के 75% मामले सुलझा लिए गए हैं।

दावा :  लद्दाख में LAC पर देपसांग-डेमचोक का मुद्दा अनसुलझा, पिछले 3 साल में हालात नहीं बदले

हालांकि खुफ़िया एजेंसियां ने एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि पूर्वी लद्दाख में देपसांग और डेमचोक का मसला अभी भी अनसुलझा है। पिछले 3 साल में दोनों पक्षों के बीच इन पॉइंट्स को लेकर कोई डेवलपमेंट नहीं हुआ है।

चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मिले NSA अजीत डोभाल

 NSA अजीत डोभाल ने गुरुवार 12 सितंबर को रूस में BRICS देशों के NSA की मीटिंग के दौरान चीनी विदेश मंत्री वांग यी मुलाकात की थी। इस दौरान अजीत डोभाल ने दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य करने लिए सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने पर जोर दिया था।

उन्होंने वास्तविक नियंत्रण रेखा का सम्मान करने के लिए भी कहा। इस बैठक में दोनों देशों ने जल्द से जल्द बाकी इलाकों से भी सेना की वापसी में तेजी लाने पर सहमति जताई। ॉ

NSA डोभाल ने जोर देते हुए कहा कि दोनों देशों को द्विपक्षीय समझौते, प्रोटोकॉल और आपसी सहमतियों का पूरी तरह से पालन करना चाहिए।

जय शंकर ने कहा था- 75% मामले सुलझे

स्विट्जरलैंड के शहर जिनेवा में एक समिट के दौरान बात करते हुए जयशंकर ने कहा कि 2020 में चीन और भारत के बीच गलवान में हुई झड़प ने दोनों देशों के रिश्तों को बुरी तरह प्रभावित किया है। सीमा पर हिंसा होने के बाद कोई यह नहीं कह सकता कि बाकी रिश्ते इससे प्रभावित नहीं होंगे। दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है। सीमा पर दोनों देशों की सेनाओं का एक-दूसरे के करीब होना एक बड़ा मुद्दा है। अगर सीमा विवाद का समाधान हो जाता है, तो भारत-चीन संबंधों में सुधार संभव है।

भारत-चीन के बीच 21 दौर की चर्चा हो चुकी

भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच मई 2020 से टकराव चल रहा है। दोनों देशों के बीच सीमा विवाद का अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है। हालांकि दोनों देशों की सेनाएं LAC के कई पॉइंट्स से अलग हो गई हैं। जून 2020 में गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के संबंध भी बिगड़े।

भारत हमेशा यह कहता रहा है कि जब तक बॉर्डर एरिया में शांति नहीं होगी, चीन के साथ उसके संबंध सामान्य नहीं हो सकते। दोनों देशों की सेनाओं के बीच सीमा पर टकराव विवाद को हल करने के लिए अब तक कोर कमांडर-लेवल की 21 दौर की चर्चा हो चुकी है।

गलवान घाटी में क्या हुआ था?

15 जून 2020 को चीन ने ईस्टर्न लद्दाख के सीमावर्ती इलाकों में एक्सरसाइज के बहाने सैनिकों को जमा किया था। इसके बाद कई जगह पर घुसपैठ की घटनाएं हुई थीं। भारत सरकार ने भी इस इलाके में चीन के बराबर संख्या में सैनिक तैनात कर दिए थे। हालात इतने खराब हो गए कि LAC पर गोलियां चलीं।

इसी दौरान 15 जून को गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ हुई झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। बाद में भारत ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया था। इसमें करीब 60 चीनी जवान मारे गए थे।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X