Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

दुनिया/खेल

यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे घातक ड्रोन हमला

Updated on Wednesday, September 11, 2024 08:39 AM IST

यूक्रेन  | यूक्रेन ने रूस पर अब तक का सबसे घातक ड्रोन हमला किया है। यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को सहित 8 प्रांतों को 144 ड्रोन से निशाना बनाया है। हमले में कई रिहायशी इमारतों को नुकसान पहुंचा है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक रूस की राजधानी मॉस्को के आस-पास करीब 20 ड्रोन मार गिराए गए।

हमले में दर्जनों घर नष्ट हो गए हैं। इस हमले के चलते मॉस्को और उसके आसपास के एयरपोर्ट्स से 50 से ज्यादा उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा है। रूसी अधिकारियों के मुताबिक मॉस्को के 4 में से 3 एयरपोर्ट्स को 6 घंटे से ज्यादा समय तक बंद रहना पड़ा।

मॉस्को सहित 8 प्रांतों में 144 ड्रोन दागे, 3 एयरपोर्ट के ऑपरेशन और 50 उड़ानों पर असर.

हमले में एक 46 वर्षीय महिला की मौत भी हो गई है। रूस ने अन्य 8 प्रांतों में 124 ड्रोन भी मार गिराए हैं। वहीं इस हमले का पलटवार करते हुए रूस ने भी यूक्रेन पर 46 ड्रोन से हमला किया है। हालांकि यूक्रेन के मुताबिक उसने इनमें से 38 ड्रोन को मार गिराया।

10 दिन पहले 150 से ज्यादा ड्रोन दागे थे

इससे पहले यूक्रेन ने 31 अगस्त को रूस पर 150 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया था। ढाई साल से जारी रूस-यूक्रेन जंग में पहली बार यूक्रेन ने रूस के खिलाफ इतनी ज्यादा संख्या में ड्रोन से हमला किया था । यूक्रेन ने तब भी राजधानी मॉस्को को निशाना बनया था।

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन के मुताबिक शहर पर 11 ड्रोन से हमला किया गया था। इन हमलों में एक ऑयल रिफाइनरी और एक टेक्निकल रूम को निशाना बनाया गया। ऑयल रिफाइनरी पर हुए हमले के बाद उसमें विस्फोट हो गया। इसके बाद गहरा धुआं उठता नजर आया। रूसी अधिकारियों के मुताबिक यूक्रेन ने 15 प्रांतों में 158 ड्रोन से हमला किया था। उन्होंने कहा कि रूसी एयर डिफेंस ने लगभग सभी ड्रोन को इंटरसेप्ट कर मार गिराया था।

पुतिन ने हमलों से निपटने के लिए कहा

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। पुतिन ने कहा कि हमारी सेनाओं की देश की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए। पुतिन ओशन-कमांड 2024 एक्सरसाइज में शामिल सैनिकों को संबोधित कर रहे थे। ओशन-2024 में रूस के 400 से अधिक युद्धपोत और पनडुब्बियां, 120 से ज्यादा एयरक्राफ्ट और हेलिकॉप्टर शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा इसमें 90 हजार से अधिक सैनिक हिस्सा ले रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X