Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

दुनिया/खेल

लोकसभा चुनाव के बाद अब डर नहीं लगता: राहुल गांधी

Updated on Tuesday, September 10, 2024 08:56 AM IST

वर्जीनिया | राहुल गांधी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद कुछ बदल गया है। अब डर नहीं लगता। डर निकल गया है। भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी ने इतना डर फैलाया, छोटे व्यवसायियों पर एजेंसियों का दबाव बनाया, सब कुछ सेकंड में गायब हो गया।

उन्होंने कहा, उन्हें यह डर फैलाने में सालों लग गए और कुछ सेकंड में गायब हो गया। संसद में, मैं प्रधानमंत्री को सामने देखता हूं। मैं बता सकता हूं मोदी का विचार, 56 इंच का सीना, भगवान से सीधा संबंध, यह सब अब खत्म हो गया है, यह सब अब इतिहास बन गया है।

मोदी का विचार, 56 इंच का सीना, भगवान से सीधा संबंध, यह सब इतिहास बन गया

ये सब बातें राहुल गांधी ने वर्जीनिया के हर्नडन में भारतीय समुदाय के लोगों से चर्चा के दौरान कहीं। इसके बाद वे वाशिंगटन डीसी के जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी पहुंचे और छात्रों के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कांग्रेस नेता 3 दिन के अमेरिका दौरे पर हैं। दूसरे दिन मंगलवार वे वॉशिंगटन पहुंचे। नेता विपक्ष के तौर पर उनका ये पहला विदेशी दौरा है। ससे पहले वे रविवार को अमेरिका के टेक्सास गए थे। जहां एयरपोर्ट पहुंचने पर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के सदस्यों और प्रवासी भारतीयों ने उनका स्वागत किया था।

भारतीय समुदाय के लोगों के कार्यक्रम में राहुल के स्पीच की 3 बड़ी बातें

  • चुनाव से पहले बैंक अकाउंट सील कर दिए गए: हमारी पार्टी के फाइनेंस डिपार्टमेंट से एक व्यक्ति आए और वह बताते हैं कि हमारे सभी खाते सील हो गए। आप सोचिए कि अगर कोई कारोबार चला रहा हो और उसके सामने ऐसी स्थिति हो, तब क्या होगा! कांग्रेस के साथ यही हुआ था। हमारे पास विज्ञापन और कैंपेनिंग तक के पैसे नहीं थे। नेताओं के आने-जाने के लिए भी रकम नहीं थी। मल्लिकार्जुन खडगे, अन्य सीनियर लोग और हमारे ट्रेजरर हम सब साथ थे। उस वक्त ट्रेजरर की तो हवा निकल गई थी। ट्रेजरर उस वक्त सोच रहे थे कि वह इस स्थिति में करें तो क्या करें! हम इसी मसले पर तब चर्चा कर रहे थे। मेरे सामने भी ऐसा पहला अनुभव था। ट्रेजरर ने मुझसे कहा था कि पैसे नहीं है। मैंने जवाब दिया कि जो होगा, देखा जाएगा। हमने इसी स्पिरिट के साथ आम चुनाव लड़ा।
  • देश सबका है, ये BJP नहीं मानती: बीजेपी को समझ में नहीं आता कि ये देश सबका है। भारत एक संघ है। संविधान में साफ लिखा है। भारत एक संघ राज्य है, जिसमें विभिन्न इतिहास, परंपराएं, संगीत और नृत्य शामिल हैं। बीजेपी कहती है कि ये संघ नहीं है, ये अलग है।
  • RSS भारत को नहीं समझती: RSS कहती है कि कुछ राज्य दूसरे राज्यों से कमतर हैं। कुछ भाषाएं दूसरी भाषाओं से, कुछ धर्म दूसरे धर्मों से, कुछ समुदाय दूसरे समुदायों से कमतर हैं। हर राज्य का अपना इतिहास, परंपरा है। RSS की विचारधारा में तमिल, मराठी, बंगाली, मणिपुरी है, ये कमतर भाषाएं हैं। इसी बात पर लड़ाई है। RSS भारत को नहीं समझती।

टेक्सास में राहुल बोले- भारत में सब मेड इन चाइना

सोमवार को उन्होंने यहां दो कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सबसे पहले उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के छात्रों से भारतीय राजनीति, इकोनॉमी और भारत जोड़ो यात्रा समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद राहुल गांधी ने डलास में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया।

टेक्सास में बात करते हुए राहुल ने कहा कि भारत में सब मेड इन चाइना है। भारत में रोजगार की समस्या है। ऐसा इसलिए क्योंकि हमने प्रोडक्शन पर ध्यान नहीं दिया। भारत में सब कुछ मेड इन चाइना है। चीन ने प्रोडक्शन पर ध्यान दिया है। इसलिए चीन में रोजगार की दिक्कतें नहीं हैं।

वहीं राहुल ने BJP और RSS पर निशाना साधते हुए कहा कि वे महिलाओं को घर में रखना चाहते हैं। राहुल ने कहा कि RSS को लगता है भारत एक विचार पर बना है, जबिक हमें लगता है कि भारत कई विचारों से मिलकर बना है।

साथ ही उन्होंने कहा कि लोग समझ गए हैं कि BJP हमारी परंपरा, भाषा, राज्यों और हमारे इतिहास पर हमला कर रही है। राहुल ने कहा कि चुनाव के बाद लोगों में BJP का डर खत्म हो गया है।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X