Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

दुनिया/खेल

पाकिस्तान में इमरान खान की रिहाई को लेकर हजारों समर्थक सड़क पर उतरे

Updated on Monday, September 09, 2024 08:13 AM IST

पाकिस्तान  | पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर रविवार देर रात जमकर बवाल हुआ। इमरान की पार्टी PTI के हजारों कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। ये सभी राजधानी इस्लामाबाद में मवेशी मैदान में सभा के लिए जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने NOC न होने का हवाला देकर उन्हें शहर के एंट्री गेटों पर रोक दिया था।

इस्लामाबाद को छावनी में तब्दील कर दिया गया। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर जमकर पथराव किया। इस्लामाबाद के एएसपी शोएब खान सहित लगभग दो दर्जन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके जवाब में पुलिस ने लाठियां बरसाईं और आंसू गैस के गोले दागे। इमरान समर्थकों ने कई जगहों पर बैरिकेडिंग उखाड़ दी। कार्यकर्ताओं ने बड़े-बड़े कंटेनरों को पलट दिया।

 2 हफ्ते का दिया अल्टीमेटम, कहा- रिहा नहीं किया तो खुद जेल से छुड़ा लेंगे

इस दौरान पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। लेकिन हालात काबू में नहीं आए। इसके बाद प्रशासन ने देर शाम को इस्लामाबाद में रैली की इजाजत दे दी। रैली में शहबाज सरकार को इमरान खान को रिहा करने के लिए 2 हफ्ते का अल्टीमेटम दिया गया है।

खैबर पख्तूनख्वा के CM अली अमीन ने कहा कि यदि इमरान को 2 हफ्ते के भीतर रिहा नहीं किया गया तो हम खुद उन्हें रिहा करा लेंगे। उन्होंने कहा कि वे इसका नेतृत्व करेंगे और पहली गोली खाएंगे।

चुनाव के बाद PTI की पहली रैली
पाकिस्तान में 8 फरवरी को चुनाव नतीजे आने के बाद इमरान खान की पार्टी की ये पहली रैली थी। इमरान की पार्टी बैन के कारण चुनाव में नहीं उतर पाई थी, उसके उम्मीदवार निर्दलीय मैदान में उतरे थे। इमरान ने भीड़ जुटाकर पीएम शहबाज शरीफ को अपनी लोकप्रियता और ताकत दिखाई है। सरकार दो महीने में दो बार रैली की मंजूरी खारिज कर दिया था।

रैली के दौरान नेशनल असेंबली में PTI नेता उमर अयूब खान ने कहा कि जब तक इमरान खान को रिहा नहीं किया जाता, तब तक पार्टी चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा, हम इमरान खान के सिपाही हैं और तब तक नहीं बैठेंगे जब तक उन्हें रिहा नहीं किया जाता।

पिछले साल अगस्त से जेल में बंद हैं इमरान
इमरान खान को पिछले साल 5 अगस्त को तोशाखाना से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद बाद गिरफ्तार किया गया था। तब से वे कई मामलों में जेल में बंद हैं। रविवार को इमरान को जेल में 400 दिन पूरे हो गए हैं।

फर्जी निकाह केस में इस्लामाबाद कोर्ट ने 13 जुलाई को इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को बरी कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि इन्हें फौरन रिहा किया जाए।

अदालत के आदेश के 5 घंटे बाद ही नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो की टीम ने उन्हें तोशाखाना से जुड़े एक दूसरे मामले में गिरफ्तार कर लिया था।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X