पंचकूला | पंचकूला को हरियाणा के करनाल जिला के नेशनल स्पोर्टस, बाडी बिल्डिंग और फिटनेस फेडरेशन, हरियाणा द्वारा हरियाणा प्रदेश पॉवर लिफ्टिंग महाकुंभ का आयोजन किया गया। कैथल निवासी संदीप शर्मा ने 90 किलोग्राम - 97 किलोग्राम के वर्ग में भाग लिया। वर्तमान में संदीप शर्मा खाद्य एवं औषधि प्रशासन आयुक्तालय, पंचकूला, हरियाणामें सहायक के पद पर कार्यरत है। संदीप शर्मा ने बताया कि वह जीरकपुर की एक जिम में 6 साल से श्री शिव राणा कोच की देख रेख में ट्रेनिग ले रहे है।
इस प्रतियोगिता में संदीप शर्मा ने बेंच प्रैस में गोल्ड मेडल ओर डेड लिफ्ट में सिल्वर मेडल जीत कर हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया। आगे बात करने पर संदीप शर्मा ने बताया कि अब वह नेशनल लेवल पर पॉवर लिफ्टिंग की प्रितियोगिता में भाग लेने के लिए तैयारी कर रहे है।