Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

मलोट, जिला श्री मुक्तसर साहिब में 10 सितंबर को महिलाओं के लिए लगाया जाएगा विशेष मेगा रोजगार कैंप: डॉ. बलजीत कौर

Updated on Friday, September 06, 2024 18:13 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब सरकार द्वारा 10 सितंबर, मंगलवार को मलोट, जिला श्री मुक्तसर साहिब में महिलाओं के लिए विशेष मेगा रोजगार/नौकरी कैंप की शुरुआत की जा रही है। इस तरह के और विशेष मेगा रोजगार कैंप राज्य के सभी जिलों में क्रमवार लगाए जाएंगे। इसका ऐलान सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इस रोजगार कैंप में विभिन्न प्रसिद्ध कंपनियां 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट पास लड़कियों को रोजगार के मौके प्रदान करने के लिए हिस्सा ले रही हैं। यह कैंप सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास विभाग द्वारा रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग, पंजाब के सहयोग से लगाया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इसके साथ ही स्वरोज़गार से संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी स्वरोज़गार योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और इच्छुक आवेदकों को लोन भी उपलब्ध कराया जाएगा। मंत्री ने राज्य की महिलाओं से अपील की कि मेगा रोजगार कैंप में अधिक से अधिक भागीदारी करें। उन्होंने सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अधीन आने वाले विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से गांवों में घोषणा करवाएं और महिलाओं को इन कैंपों का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें।

कहा ,मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इस प्रतिबद्धता के तहत पंजाब सरकार द्वारा आने वाले दिनों में क्रमवार सभी जिलों में रोजगार कैंप आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने को विशेष प्राथमिकता दे रही है और ये रोजगार कैंप इस दिशा में एक अहम कदम हैं। इन कैंपों का उद्देश्य महिलाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार प्रदान करना है। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि इन कैंपों का मुख्य उद्देश्य रोजगार में लैंगिक अंतर को समाप्त करना, आर्थिक सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना और महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करना है।

Readers' Comments
Amandeep Kaur 7/2/2023 7:30:51 PM

Mai bA kiti hai

Amandeep kaur 7/2/2023 7:29:18 PM

Nice jobsz

Ranbir kaur 7/2/2023 7:33:06 AM

Sir me NTT diploma kita hai 2 years da under ncte pr Mera ctet nhi hai me aje appearing hain August ch paper hovega Mera CTET da,ki me form fill kr skdi hain..

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X