Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

दुनिया/खेल

जूनागढ़ पर भारत का अवैध कब्जा: पाकिस्तान

Updated on Friday, September 06, 2024 10:11 AM IST

पाकिस्तान | पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने आरोप लगाया कि भारत ने जूनागढ़ पर अवैध कब्जा कर रखा है। जूनागढ़ गुजरात का एक शहर है जिसे जनमत संग्रह के तहत 1948 में भारत में मिला लिया गया था।

पाकिस्तान चैनल जियो टीवी के मुताबिक साप्ताहिक ब्रीफिंक के दौरान प्रवक्ता बलूच ने कहा कि जूनागढ़ के बारे में पाकिस्तान का रूख हमेशा से साफ है। जूनागढ़ ऐतिहासिक और कानूनी तौर पर पाकिस्तान का हिस्सा है। इस पर भारत का कब्जा संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय मानकों का उल्लंघन है।

यह कश्मीर जैसा अनसुलझा मुद्दा, PAK इसे अपने नक्शे में दिखा चुका

प्रवक्ता बलूच ने कहा कि पाकिस्तान, जूनागढ़ को जम्मू-कश्मीर की तरह अनसुलझा मुद्दा मानता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमेशा राजनीतिक और कूटनीतिक मंचों पर जूनागढ़ मुद्दे को उठाता रहा है और इसका शांतिपूर्ण समाधान चाहता है।

पाकिस्तान ने जूनागढ़ को अपने नक्शे में दिखाया
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब पाकिस्तान ने जूनागढ़ को अपना हिस्सा बताया है। अगस्त 2020 में भी पाकिस्तान ने जब नया नक्शा जारी किया था तो जूनागढ़ को पाकिस्तान का हिस्सा बताया था। इसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा था कि पाकिस्तान की यह कोशिश फिजूल है।

जूनागढ़ को पाकिस्तान अपना हिस्सा क्यों मानता है

1947 में भारत का बंटवारा हो चुका था। अंग्रेजी हुकूमत ने इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट 1947 लागू किया था। इसके तहत लैप्स ऑफ पैरामाउंसी ऑप्शन दिया गया था। इससे 565 रियासतों के राजा अपनी रियासत को भारत या पाकिस्तान से जोड़ सकते थे या फिर अपना स्वतंत्र राष्ट्र बना सकते थे।

15 अगस्त 1947 तक ज्यादातर रियासतें भारत या पाकिस्तान में शामिल हो चुकी थीं, लेकिन तीन रियासतों के विलय का मामला उलझा हुआ था। ये तीन रियासतें- जूनागढ़, कश्मीर और हैदराबाद थीं।

तीनों में हैदराबाद और जूनागढ़ की स्थिति एक जैसी थी। 80% से 85% आबादी हिंदू थी और शासक मुस्लिम, लेकिन कश्मीर में परिस्थिति उलट थी। वहां राजा हिंदू थे और तीन-चौथाई कश्मीरी मुसलमान थे। देखा जाए तो मोहम्मद अली जिन्ना की ‘टू नेशन थिअरी’ के हिसाब से जूनागढ़ का विलय भारत में होना चाहिए था।

15 अगस्त 1947 को जब भारत के लोग आजादी का जश्न मना रहे थे, तब जूनागढ़ के लोग कंफ्यूजन में थे, क्योंकि इसी दिन जूनागढ़ के नवाब महाबत खान ने पाकिस्तान के साथ जाने का ऐलान कर दिया था। यानी साजिश रची जा चुकी थी।

जूनागढ़ के दीवान शाहनवाज भुट्टो की इसमें मुख्य भूमिका रही थी। कहा जाता है कि नवाब महाबत खान भारत के साथ रहना चाहते थे, लेकिन शाहनवाज ने उनकी बात नहीं मानी। शाहनवाज उस वक्त सिंध से मुस्लिम लीग के नेता थे और मोहम्मद अली जिन्ना के करीबी थे।

'वॉर एंड पीस इन मॉडर्न इंडिया' में श्रीनाथ राघवन लिखते हैं कि शाहनवाज जुलाई 1947 में जिन्ना से मिलते हैं। जिन्ना बंटवारे की तारीख तक शाहनवाज से शांति बनाए रखने को कहते हैं। शाहनवाज ने जिन्ना की बात मानते हुए ऐसा ही किया, लेकिन जैसे ही 15 अगस्त 1947 की तारीख आई, शाहनवाज ने ऐलान किया कि जूनागढ़ का विलय पाकिस्तान में होगा।

यहां पर लॉर्ड माउंटबेटन की सलाह को भी दरकिनार किया गया, क्योंकि जूनागढ़ जमीनी रूप से भारत से जुड़ा था और पाकिस्तान जाने के लिए समंदर पार करना पड़ता।

सरदार पटेल को लगा कि पाकिस्तान जूनागढ़ का विलय नहीं करेगा
शुरुआत में पटेल को लगा कि पाकिस्तान जूनागढ़ का विलय नहीं करेगा, लेकिन पटेल गलत साबित हुए। एक महीने बाद 16 सितंबर 1947 को पाकिस्तान ने जूनागढ़ को पाकिस्तान में मिलाने की घोषणा कर दी। इसका भारत ने विरोध भी किया।

इधर, पटेल ने पाकिस्तान को एक बार फिर से इस पर विचार करने के लिए कहा। साथ ही जनमत संग्रह कराने की पेशकश भी, लेकिन पाकिस्तान ने इसे नकार दिया।

इसके बाद 19 सितंबर 1947 को सरदार पटेल भारत सरकार के रजवाड़ा खाते के सचिव वीपी मेनन को जूनागढ़ भेजते हैं, लेकिन मेनन को नवाब से नहीं मिलने दिया गया। साथ ही नवाब की ओर से शाहनवाज ने उनसे गोल-मोल तरीके से बात की। यानी कुछ भी साफ नहीं किया।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X