Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

स्पीकर संधवा ने पंजाब विधान सभा को स्कूली विद्यार्थियों के लिए एजुकेशनल हब बनाया

Updated on Wednesday, September 04, 2024 18:14 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब विधानसभा के स्पीकर  कुलतार सिंह संधवां की विशेष पहल के तहत राज्य के स्कूलों के विद्यार्थियों को पंजाब विधानसभा की कार्यवाही देखने और विधानसभा में हो रहे विधानक कार्यों का साक्षी बनने का अवसर मिला है। इस पहल से पंजाब विधानसभा राज्य के स्कूली विद्यार्थियों के लिए एजुकेशनल हब बन गई है।

पंजाब की 16वीं विधानसभा के सातवें सत्र के आज अंतिम दिन पंजाब के 11 स्कूलों के 290 विद्यार्थियों और 24 शिक्षकों ने सदन की विधानक कार्यवाहियों को देखा। विद्यार्थियों ने जहां दर्शक के रूप में राज्य की विधानक प्रणाली को जाना और देखा, वहीं सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के राजनीतिक नेताओं का कामकाज प्रत्यक्ष रूप से देखा।

इस मौके पर संधवां ने इन विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात भी की। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी, कल के सफल नेता बनेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी मेहनत करके, अपने-अपने लक्ष्यों को प्राप्त करके, समाज और राज्य की भलाई के लिए उल्लेखनीय योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि इससे जहां वे सफल व्यक्ति बन जाएंगे, वहीं अपने माता-पिता का नाम भी रोशन करेंगे।

संधवां ने  विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के स्कूली विद्यार्थियों को भविष्य में भी पंजाब विधानसभा की कार्यवाही देखने के अवसर मिलते रहेंगे।

सत्र के अंतिम दिन 11 स्कूलों के 290 विद्यार्थी और 24 शिक्षक सदन की विधानक कार्यवाहियों के गवाह बने

उल्लेखनीय है कि इस मौके पर संत करम सिंह अकादमी रूपनगर, श्री गुरु हरकृष्ण सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल होशियारपुर, जिला फरीदकोट के डॉ. चंदा सिंह मरवाह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोटकपूरा, सरकारी हाई स्कूल ढिल्लवां कलां, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जैतो, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल जैतो, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाजाखाना, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल पंजगराई कलां, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरगाड़ी, डॉ. हरि सिंह सेवक स्कूल ऑफ एमिनेंस कोटकपूरा और बलबीर स्कूल ऑफ एमिनेंस फरीदकोट आदि के विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यवाही देखी।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X