Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस की दी बधाई

Updated on Wednesday, September 04, 2024 15:36 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री  हरजोत सिंह बैंस ने राष्ट्रीय शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक समुदाय को दिल से शुभकामनाएं दीं और उनसे अपील की कि वे छात्रों में अनुशासन, ईमानदारी, नैतिकता, समर्पण और अच्छे आचरण जैसे उत्तम गुणों को विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास करें, ताकि हमारे छात्र समाज के आदर्श नागरिक बन सकें।

आज यहां जारी एक संदेश में स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह शानदार दिन विभिन्न क्षेत्रों विशेष रूप से शिक्षा प्रणाली में बेहतरीन सुधार करने में अहम योगदान देने वाले महान विद्वान, राजनेता और महान दार्शनिक, भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर आता है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शिक्षक छात्रों में अनुशासन पैदा करने और उन्हें उनके-अपने क्षेत्रों में  काबिल बनाने के लिए शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण सेवा निभाते हैं। शिक्षकों की महत्ता इस तथ्य से उजागर होती है कि उन्हें माता-पिता के बाद का स्थान दिया गया है।

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर के अनुसार, शिक्षा वह है जो व्यक्ति को निडर बनाती है, उसे एकता का पाठ पढ़ाती है, उसे उसके अधिकारों के प्रति जागरूक करती है और उसे अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने के लिए प्रेरित करती है।

इसी तरह, भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के बोल , शिक्षण एक बहुत ही उत्तम पेशा है जो किसी व्यक्ति के चरित्र, योग्यता और भविष्य को आकार देता है,  बैंस ने भविष्य के लिए छात्रों को  सकारात्मक दिशा देने और शिक्षा के माध्यम से नैतिक मूल्यों का संचार करने में शिक्षकों के कार्य की भूमिका की सराहना भी की।

शिक्षकों को छात्रों में राष्ट्रवाद की भावना और नैतिक मूल्यों को उत्पन्न कर विशेष रूप से समाज के पिछड़े वर्गों के छात्रों का भविष्य बदलने के लिए आगे आने के लिए प्रेरित करते हुए,  बैंस ने कहा कि शिक्षक हमारे देश के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने और समय-समय पर आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करने के लिए छात्रों के रोल मॉडल होते हैं।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X