Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पराली का धुआं बढ़ा रहा पंजाब की हवा में जहर

Updated on Wednesday, October 25, 2017 09:55 AM IST

पटियाला,24 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) पराली के धुएं से गैस चैंबर बनते जा रहे पंजाब में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार खराब होता जा रहा है। सरकारी तंत्र के तमाम प्रयासों के बावजूद पराली जलाने की घटनाएं बंद नहीं हुई हैं। इसकी तस्दीक पीपीसीबी के वायु प्रदूषण के आंकड़े खुद करते हैं। हालांकि, पीपीसीबी का दावा है कि किसानों में पराली जलाने का रुझान घटा है। पंजाब में धान की कटाई का काम अंतिम चरण में है। राज्यभर में अभी तक पराली जलाने के 9469 मामले सामने आ चुके हैं। पंजाब में करीब 70 फीसद धान की कटाई हो चुकी है। ऐसे में तकरीबन 80 लाख टन से ज्यादा पराली अभी तक जलाए जाने का अनुमान है। पिछले कुछ दिनों के दौरान पराली जलाने के मामलों में वृद्धि हुई है। इससे वायु प्रदूषण का स्तर भी तेजी से ऊपर गया है। दो दिन पहले एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार पंजाब की हवा में आरएसपीएम की मात्रा 329 थी, जो मंगलवार को 351 आरएसपीएम तक पहुंच गई। पीपीसीबी के अनुसार दिवाली से पहले तक जहां राज्य में पराली जलाने के औसतन 400 मामले प्रतिदिन सामने आ रहे थे, वहीं दिवाली के दिन यह आंकड़ा 1100 के पार पहुंच गया था। दिवाली के बाद से पराली जलाने की औसत दर दोगुनी हो गई है। अब 700 से अधिक मामले प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। आम दिनों में भी प्रदूषित हो चुकी पंजाब की हवा धान की कटाई के दिनों में खतरनाक ढंग से जहरीली होती है। राज्य में मंगलवार तक पराली जलाने के 9469 मामले सामने आ चुके हैं। इन किसानों से जुर्माने के तौर पर 18 लाख 42 हजार रुपये वसूल किए गए हैं।

कोट्स

पीपीसीबी का काम मॉनीट¨रग के अलावा सलाह देना व जागरूकता लाना है। पीपीसीबी की टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता के लिए काम कर रही हैं। इसका प्रभाव भी पड़ा है। किसानों में पराली जलाने का रुझान कम हुआ है। हालांकि, अभी काफी काम किए जाने की जरूरत है। जब तक किसान खुद पराली जलाने से तौबा नहीं करेगा, तब तक इस भयावह स्थिति से पूरी तरह पार पाना मुश्किल है।

-काहन ¨सह पन्नू, चेयरमैन पीपीसीबी।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X