Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

सरकारी खजाने में बंद है ईएसआइ कार्डधारकों के पौने तीन करोड़

Updated on Wednesday, October 25, 2017 09:36 AM IST

अमृतसर,24 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) दीपावली बीत गई, पर ईएसआइ कार्ड धारकों पर लक्ष्मी की कृपा नहीं हुई। ईएसआइ अस्पतालों के जरिए अपना व अपने परिजनों का उपचार करवाने वाले बीमा कार्ड धारक पिछले सात महीनों से खर्च हुई राशि हासिल करने के लिए भटक रहे हैं। खास बात यह है कि ईएसआइ विभाग ने सितंबर तक के बिल खजाना दफ्तर में भेज दिए हैं, लेकिन खजाने का द्वार बंद होने की वजह से पेमेंट जारी नहीं हो रही। दरअसल, ईएसआइ कार्ड धारकों के तकरीबन पौने तीन करोड़ रुपये के बिल खजाने में बंद हैं। कार्ड धारकों को हर रोज ईएसआइ अस्पताल में एड़ियां रगड़नी पड़ रही हैं। ईएसआइ अस्पताल का बेबस स्टाफ उन्हें खजाना बंद होने की बात कह रहा है, पर कार्ड धारक उन पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

ईएसआइ अस्पताल अमृतसर को जोनल अस्पताल का दर्जा प्राप्त है। इसके अंतर्गत कुल 9 डिस्पेंसरियां आती हैं, जिनमें अबोहर, तरनतारन, गोइंदवाल साहिब, पठानकोट, बटाला, धारीवाल, दीनानगर, वेरका व छेहरटा शामिल हैं। तकरीबन 1.50 लाख कार्ड होल्डर हैं, जिनके परिवारों का उपचार इन्हीं डिस्पेंसरियों में होता है। 30 सितंबर 2017 तक के ईएसआइ अस्पताल की ओर से तकरीबन पौने तीन करोड़ के मेडिकल बिल पास करके खजाना दफ्तर में भेजे गए। अक्टूबर बीतने को है, पर कार्ड धारकों के अकाउंट में राशि नहीं पहुंची। छेहरटा निवासी विजय कुमार का कहना है कि उसने अपने पिता का उपचार ईएसआइ अस्पताल से रैफर करवाकर एक निजी अस्पताल में करवाया था। कुल सत्तर हजार रुपये खर्च हुए थे। इसका क्लेम लेने के लिए ईएसआइ अस्पताल में सभी औपचारिकताएं पूरी कीं, लेकिन तीन महीने बीतने पर भी भुगतान नहीं मिला। दीपावली तक खजाना खुलने की बात कही जा रही थी। अब इंतजार की हद खत्म हो रही है। ऐसी सुविधा का क्या करना जब समय पर ही पैसे ही नहीं मिलते।

गौरतलब है कि प्रतिवर्ष ऐसी समस्या उत्पन्न हो जाती है जब कार्ड धारकों का भुगतान खजाने में अटक जाता है। पिछले वर्ष भी महीनों तक लोगों को भुगतान नहीं मिला।

वित्त विभाग से क्लीयर करवा रहे हैं पेमेंट : डॉ. जसपाल

ईएसआइ विभाग पंजाब की डायरेक्टर डॉ. जसपाल कौर का कहना है कि कार्ड धारकों की परेशानी का उन्हें अहसास है। इस समस्या का समाधान निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। वह विभाग की प्रिसिपल सेक्रेट्री से बात कर रही हैं। वित्त विभाग की ओर से पैसा न आने की वजह से मेडिकल बिल क्लीयर नहीं हो पा रहे।

प्रयास कर रहे हैं : डॉ. दिलबाग

ईएसआइ अस्पताल के कार्यकारी मेडिकल सुप¨रटेंडेंट डॉ. दिलबाग का कहना है कि खजाने से बिल क्लीयर करवाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। बिलों को जमा करवाकर उनके टोकन नंबर भी ले लिए गए हैं। खजाना कार्यालय की ओर से जैसे ही राशि जारी होगी, लाभार्थियों को उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X