Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

दुनिया/खेल

अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति का लग्जरी जेट जेट किया जब्त

Updated on Tuesday, September 03, 2024 10:04 AM IST

अमेरिका | अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का लग्जरी जेट जब्त कर लिया है। खुफिया एजेंसी के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों का आरोप है कि इस जेट को फर्जी तरीके से खरीदा गया था और तस्करी के जरिए अमेरिका से बाहर ले जाया गया था।

डोमिनिकन रिपब्लिक से जबरन ले गए अधिकारी, पहचान छुपाकर खरीदने का आरोप

मादुरो के लग्जरी जेट डसॉल्ट फाल्कन 900EX को डोमिनिकन रिपब्लिक में जब्त किया गया। ये कैरिबियन सागर में स्थित लैटिन अमेरिकी देश है। खुफिया एजेंसी  के मुताबिक अमेरिकी अधिकारी सोमवार को विमान अमेरिका लेकर चले गए।

विमान खरीदने के लिए शेल कंपनी का इस्तेमाल
डसॉल्ट फाल्कन 900EX की कीमत 13 मिलियन डॉलर (करीब 110 करोड़ रुपए) है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि 2022 के अंत और 2023 की शुरुआत के बीच मादुरो से जुड़े लोगों ने अपनी पहचान छुपा कर इस लग्जरी जेट को खरीदा था।

इसके लिए उन्होंने एक कैरिबियाई शेल कंपनी का इस्तेमाल किया था। वे अप्रैल 2023 में अवैध रूप से विमान को लेकर चले गए। अमेरिका और वेनेजुएला सरकार के बीच व्यापारिक लेन-देन पर प्रतिबंध है। रिपोर्ट के मुताबिक मादुरो का जेट सैन मैरिनो में रजिस्टर्ड था। वेनेजुएला पीएम ने इस विमान का कई विदेशी यात्राओं में इस्तेमाल किया।

प्राइवेट जेट पहले अमेरिका में रजिस्टर्ड था और इसका मालिकाना हक फ्लोरिडा में सिक्स जी एविएशन के पास था। यह एक ब्रोकर है जो इस्तेमाल किए हुए विमानों को खरीदता-बेचता है। रिकॉर्ड के मुताबिक विमान को खरीदने के लिए सेंट विसेंट एंड ग्रेनेडाइंस देश का पता बताया गया था। बाद में इसे सैन मैरिनो में रजिस्टर्ड कर वेनेजुएला भेज दिया गया।

अमेरिका ने धांधली का पता चलने के बाद जनवरी 2023 में विमान का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया था। इस साल मार्च में यह विमान डोमिनिकन रिपब्लिक पहुंचा था।

वेनेजुएला बोला- जेट सीज करना डकैती जैसा
वेनेजुएला की सरकार ने विमान जब्त होने की बात कबूली है। उन्होंने अमेरिकी सरकार के इस कदम को डकैती करार दिया है। वेनेजुएला के अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका ने फिर एक अपराध किया है। उन्होंने उस विमान को जब्त कर लिया है जिसका इस्तेमाल राष्ट्रपति करते हैं। वे जबरदस्ती अपने कदम को उचित ठहरा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक अमेरिकी अधिकारी मैथ्यू एक्सलरोड ने इस कदम को जायज बताया है। उन्होंने कहा कि इस घटना से एक संदेश जाएगा। कोई भी देश अमेरिका को धोखे में रखकर अपना काम नहीं कर सकता।

अमेरिका ने वेनेजुएला पर कई प्रतिबंध लगाए
वेनेजुएला और अमेरिका के बीच कई दशकों से राजनीतिक मतभेद रहे हैं। वेनेजुएला, अमेरिकी की पूंजीवादी और विदेश नीतियों को लेकर आलोचना करता है तो वहीं, अमेरिका, वेनेजुएला में मानवाधिकार के उल्लंघन पर नाराजगी जताता रहा है।

लगभग 100 साल पहले वेनेज़ुएला में तेल भंडारों की खोज हुई थी। तेल की खोज होने के 20 साल बाद ही वेनेजुएला दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक देशों में से एक बन गया। उसे लैटिन अमेरिका का सऊदी अरब कहा जाने लगा।

1950 के दशक में वेनेजुएला दुनिया का चौथा सबसे धनी देश था। लेकिन आज इस देश की हालत खराब हो चुकी है। देश की 75 फीसदी आबादी गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रही है। BBC के मुताबिक पिछले 7 साल में करीब 75 लाख लोग देश छोड़कर चले गए हैं।

दरअसल, वेनेजुएला लगभग पूरी तरह से तेल पर निर्भर था। 80 के दशक में तेल की कीमतें गिरने लगीं। कीमतों में गिरावट ने वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था को भी नीचे ला दिया। सरकारी नीतियों की वजह से वेनेजुएला अपना कर्ज चुकाने में फेल होने लगा।

बाद में तेल के दाम बढ़े भी तो वह इसका फायदा नहीं उठा सका। 2015 में अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से वेनेजुएला की हालत और खराब हो गई है।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X