चंडीगढ़। पंजाब के लुधियाना जिले में पुलिस ने स्थित गुरुद्वारा ठाठ चरण घाट के मुख्य सेवादार बाबा बलजिंदर सिंह को एक महिला द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने के बाद गिरफ्तार किया है। पीडि़ता के मुताबिक, बाबा ने शादी का झांसा देकर कई बार होटल और डेरा में बुलाया और वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी के लिए कहा तो बाबा ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। महिला को अब लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं।
दावा किया जा रहा है कि बाबा ने मामले को दबाने के लिए महिला को 10 लाख रुपए देने की कोशिश की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीडि़त महिला ने बताया कि पहली बार वह किसी पारिवारिक समस्या को लेकर बाबा के पास गई थी। इसके बाद पिछले 2 सालों से उसकी बाबा बलजिंदर सिंह से बातचीत हो रही थी। बाबा ने कहा कि फिजिकल रिलेशन में आ जाओ। साथ रहेंगे और शादी कर लेंगे।
बाबा ने मुझे ब्लॉक कर दिया है। वह मुझसे बात भी नहीं करता। मैं कई बार बाबा से होटल में मिल चुकी हूं। गुरुद्वारा चरण घाट अखाड़ा नहर के पास भोरा साहिब बना है, वहां पर एक कमरे के अंदर हम मिलते रहे हैं। थाना सिटी जगराओं के प्रभारी अमृतपाल सिंह ने कहा कि बाबा बलजिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।