चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में मानसू सत्र के पहले दिन जहां पदमश्री कवि सुरजीत पातर समेत कई स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई वहीं डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी नहीं दिए जाने पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया और सरकार को घेरा।
पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को बाद दोपहर दो बजे शुरू हुआ। सदन में दिवंगतों को श्रद्धांजलि दिए जाने के बाद कार्यवाही को बाद दोपहर ढाई बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर विपक्ष ने
कृषि पॉलिसी को सार्वजनिक करने और नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा एक्वायर की जा रही जमीन के मालिकों को उचित मुआवजा देने की मांग विधायकों ने उठाई। इसके अलावा लॉरेंस बिश्नोई का खरड़ जेल में अपने फोन से इंटरव्यू करवाने वाले अधिकारी पर कार्रवाई का मुद्दा कांग्रेस के नेता व प्रताप सिंह बाजवा ने उठाया।
पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, विपक्ष ने एनएचएआई के प्रोजैक्टों के वापस जाने पर सरकार को घेरा, नेता प्रतिपक्ष का आरोप सीएम व मंत्री नहीं देते किसी पत्र का जवाब
प्रताप सिंह बाजवा ने विधानसभा स्पीकर को कहा कि मैंने एक याचिका हाईकोर्ट में दायर की थी। इसमें कहा गया था विधानसभा के कैमरों को लेकर अभी तक नियम नहीं है। 9 अगस्त को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की तरफ से आपको एक रिक्वेस्ट भेजी गई थी। उन्होंने कहा है कि सभी को इसी सेशन में सभी को बराबर मौका दिया जाए। उन्होंने कहा कि जब रूलिंग पार्टी को मौका मिलता है, तो वह कैमरे दिखते है।
सुखपाल सिंह खैरा ने सेशन बढ़ाने का मुद्दा उठाया है। मेरी गुजांइश हर विधायक को 10 मिनट दिए जाए। इस हिसाब से 1170 घंटे बनते हैं। ऐसे में 8 से 9 दिन सेशन बढ़ाया जाना चाहिए। सारे विधायक अपने हलके की बात कर पाएं। खैहरा ने कहा कि आज पंजाब में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। किसान बॉर्डर पर बैठे। खाद डुप्लीकेट आ रही है। बरगाड़ी केस में कुछ नहीं हुआ। एक जेल सुपरिनटैंडैंट ने इस्तीफा दे दिया है। उसका कहना है कि जेल में कोई नियम नहीं है। उन्होंने कहा कि एसपी स्तर के अधिकारी ने फोन देकर लॉरेंस का सीआईए खरड़ से इंटरव्यू करवाया है। ऐसे में सिद्धू मूसेवाला के परिजनों को इंसाफ कब मिलेगा। बाजवा ने कहा उन्होंने 31 पत्र सीएम को लिखे। 11 मंत्रियों को लिखे, 28 पत्र स्पीकर, 14 चीफ सेक्रेटरी व सात आपके सेक्रेटरी को लिखे हंै। कोई जवाब नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा डेमोक्रेसी से तौहीन क्या हो सकती है।
जालंधर के कांग्रेस विधायक प्रगट सिंह ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को एक केस में नामजद किया गया है। लेकिन ढाई साल से उस पर केस चलाने की मंजूरी नहीं दी जा रही है। सदन में काफी देर तक हंगामे के बाद कार्यवाही को मंगलवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दिया गया।