अमृतसर,24 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : नगर निगम के सेहत अधिकारी डा. राजू चौहान पर हमला करने वालों की 15 दिनों के बाद भी गिरफ्तारी न होने पर मुलाजिम बिफर उठे हैं। मंगलवार को मुलाजिमों ने निगम का कामकाज ठप रखा, जिससे शहर में प्रतिदिन निकलने वाला 700 टन कूड़ा शहर में जमा हो गया, वहीं निगम की व्यवस्थाएं भी प्रभावित रही। मुलाजिमों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते, उनका हड़ताल जारी रहेगी।
नगर निगम की सभी जत्थेबंदियों व सेनेटरी इंस्पेक्टर एसोसिएशन की ओर से आज सेहत अधिकारी डा. राजू चौहान के हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शहर की सफाई व्यवस्था को ठप्प कर दिया। शहर से न तो सरकारी विभाग की तरफ से कूड़ा उटाया गया और न ही प्राइवेट ठेकेदारों की तरफ से अपने वाहनों को सड़कों पर उतारा गया। मुलाजिमों ने निगम कार्यालय से पुलिस चौकी रणजीत एवेन्यू तक रोष मार्च निकाला और पुलिस चौकी के बाहर जमकर नारेबाजी की। बताते चले कि 9 अक्टूबर को सेहत अधिकारी डा. चौहान पर हाउसिंग बोर्ड कालोनी में कुछ लोगों ने हमला बोल दिया था। मारपीट के दौरान डॉ. राजू बुरी तरह से घायल हो गए थे, लेकिन उन लोगों को पकड़ने के लिए न तो निगम प्रशासन और न ही जिला प्रशासन ने कार्रवाई करना मुनासिब समझा। मंगलवार को निकाले गए रोष-प्रदर्शन का नेतृत्व विनोद कुमार बिट्टा, सेनेटरी इंस्पेक्टर एसोसिएशन के प्रधान अमर ¨सह, आशू नाहर, सु¨रदर टोना, राजकुमार राजू, द¨वदर राजा, राकेश मरवाहा, विजय शर्मा, विजय गिल, गुरसेवक ¨सह, निर्भय ¨सह, सतनाम ¨सह, गुरबंस ¨सह, साजन कुमार, केवल किशन, बल¨वदर कुमार, डेविड तथा मंगतराम ने किया।
बॉस पर हमला बर्दाश्त नहीं : प्रधान अमर सिंह
सेनेटरी इंस्पेक्टर एसोसिएशन के प्रधान अमर ¨सह ने कहा कि उनके बॉस व सेहत अधिकारी डॉ. चौहान पर हुए हमले के बाद से ही सेनेटरी इंस्पेक्टरों में रोष व्याप्त है। उनका स्टाफ लोगों की सेवा को समर्पित है और डा. चौहान ने भी आरोपियों से प्रदूषण न फैलाने को कहा था। ऐसे में अगर वे सुरक्षित नहीं है तो हम कहां से खुद को सुरक्षित मान लें। उन्होंने मांग की कि प्रशासन जल्द आपोरियों को गिरफ्तार करे।
परेशान करना मकसद नहीं : बिट्टा, नाहर
सफाई मजदूर यूनियन के प्रधान विनोद कुमार बिट्टा और म्युनिसिपल यूथ इंप्लाइज फेडरेशन के प्रधान आशू नाहर ने कहा कि उनका मकसद लोगों को परेशान करना नहीं है। निगम का एक-एक मुलाजिम लोगों की सेवा में समर्पित है, लेकिन निगम अधिकारियों व मुलाजिमों पर हमला किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। पुलिस ने अगर आरोपियों को गिरफ्तार न किया तो संघर्ष ओर तेज किया जाएगा।