Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब के युवाओं को कौशल प्रदान करने के लिए पी.एस.डी.एम. द्वारा रैना एजुकेशन फाउंडेशन के साथ समझौता हस्ताक्षरित

Updated on Monday, September 02, 2024 16:00 PM IST

चंडीगढ़ | रोजगार के बदलते रुझानों के अनुसार पंजाब के युवाओं की योग्यता और उद्यमिता कौशल को और अधिक बढ़ावा देने के लिए आज पंजाब कौशल विकास मिशन (पी.एस.डी.एम.) ने पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा की उपस्थिति में रैना एजुकेशन फाउंडेशन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इस समझौते पर पी.एस.डी.एम. की मिशन डायरेक्टर मिस अमृत सिंह (आई.ए.एस.) और तालेरंग की सहयोगी संस्था रैना एजुकेशन फाउंडेशन की प्रमुख श्वेता रैना ने हस्ताक्षर किए। इस भागीदारी का उद्देश्य रोजगार संबंधी प्रशिक्षण, कौशल विकास, इंटर्नशिप और नौकरी की पेशकश कर पंजाब के युवाओं को कौशलयुक्त बनाना है।

10,000 से अधिक युवा प्राप्त करेंगे कौशल प्रशिक्षण, शीर्ष 100 उम्मीदवारों का चयन इंटर्नशिप और नौकरी के लिए किया जाएगा

पंजाब के युवाओं को रोजगार के समर्थ बनाने के अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ते हुए विभाग की सराहना करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि यह भागीदारी पंजाब में कौशल विकास और रोजगार योग्यता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो टिकाऊ रोजगार संभावनाओं और आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के बड़े लक्ष्य की तर्ज पर है। उन्होंने कहा कि विभाग राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने और उन्हें भविष्य रोजगार के लिए तैयार करने हेतु सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

इस भागीदारी संबंधी विस्तार से बताते हुए मिशन डायरेक्टर मिस अमृत सिंह ने बताया कि इस पहल को ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से एक हाइब्रिड मॉडल के माध्यम से लागू किया जाएगा, जिसमें भाग लेने वालों के लिए कोई शुल्क नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रारंभिक तौर पर 10,000 योग्य उम्मीदवारों के समूह में से शीर्ष 1,000 उम्मीदवारों का चयन समूह के सलाहकार और प्रशिक्षक के रूप में किया जाएगा। इनमें से शीर्ष 500 उम्मीदवार एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और मूल्यांकन साधनों तक पहुंच प्राप्त कर सकेंगे, जिनमें से शीर्ष 100 उम्मीदवारों को इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के लिए चुना जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य उनके चुने हुए कौशल क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव के लिए माइक्रो-इंटर्नशिप प्रदान करना, व्यक्तिगत परामर्श देना जैसे वन-टू-वन मॉक इंटरव्यू और फीडबैक, और ऐप के माध्यम से निरंतर सहायता प्रदान करना है।

पी.एस.डी.एम. और रैना  एजुकेशन फाउंडेशन के बीच इस भागीदारी के बारे में और जानकारी देते हुए मिस अमृत सिंह ने कहा कि यह संयुक्त प्रयास उम्मीदवारों को गतिशील नौकरी के लिए तैयार करने हेतु फाउंडेशन की विशेषज्ञता का उपयोग करते हुए मूल्यांकन और प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंजाब के युवाओं की रोजगार योग्यता और उद्यमिता कौशल को बढ़ावा देना और यह सुनिश्चित करना है कि युवा उद्योग की आवश्यकताओं के अनुसार कौशलयुक्त बन सकें और अवसरों का पूरा लाभ उठा सकें।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X