Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

राज्यपाल और मुख्यमंत्री श्री हरमंदिर साहिब और श्री दुर्ग्याणा मंदिर में हुए नतमस्तक; प्रदेश की तरक्की और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

Updated on Saturday, August 31, 2024 18:44 PM IST

अमृतसर | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और राज्य के नव-नियुक्त राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने आज श्री हरमंदिर साहिब और श्री दुर्ग्याणा मंदिर में मत्था टेक कर प्रदेश की तरक्की और प्रदेश के निवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इन दोनों पवित्र स्थलों पर नतमस्तक होकर प्रार्थना की कि पंजाब हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बना रहे। उन्होंने प्रदेश के लोगों की भलाई के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियां तन्मयता से निभाने और राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे को और मजबूत करने के लिए प्रार्थना की ताकि पंजाब शांति, समृद्धि और प्रगति का प्रतीक बनकर उभरे। दोनों नेताओं ने जलियांवाला बाग स्मारक में महान शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि यह स्थान युवा पीढ़ी को हमेशा देश की निःस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

जलियांवाला बाग स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित

इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए, पंजाब के राज्यपाल ने कहा कि उन्हें इस पवित्र धरती पर मत्था टेकने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि महान सिख गुरुओं के जीवन और दर्शन ने युगों से मानवता को निःस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित किया है। गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि उन्होंने भी परमात्मा के आगे प्रार्थना की है कि वह पंजाब और चंडीगढ़ के विकास के लिए अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाने की शक्ति प्रदान करें।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के नए राज्यपाल का स्वागत किया और कहा कि उनके व्यापक प्रशासनिक अनुभव से राज्य को बहुत लाभ मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे दोनों अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में तन्मयता से काम करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि पंजाब हर क्षेत्र में सफलता की नई कहानी लिखे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे दोनों यह सुनिश्चित करेंगे कि पंजाब हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुए।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X